LIVE BLOG

Bengal Election Result: बंगाल में BJP की बंपर जीत, ममता बनर्जी नहीं बचा पाई अपनी सीट; पढ़िए अबतक का पूरा अपडेट

Assembly Election Results 2026: Republic Bharat पर देखें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव परिणाम की LIVE कवरेज। सीट-वाइज नतीजे, वोट काउंटिंग, विजेता-हारने वाले उम्मीदवार और पार्टी प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही जगह पाएं।

Follow :  
×

Share


Assembly Election Results 2026 | Image: ANI/Republic

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजों का आज, 4 मई को आ गए हैं। बंगाल-असम में BJP ने बंपर जीत हासिल कर ली है, तो केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF को बड़ी जीत मिली है। वहीं, तमिलनाडु में नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया है और सबसे ज्यादा सीटों पर कब्जा किया है। इसके साथ ही पुडुचेरी में NDA ने जीत अपने नाम दर्ज कर लिया है। Election Commission of India (ECI) के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर सीट-वाइज रिजल्ट, Winner List, Loser Candidates, Party Performance, Vote Share और Constituency-wise Updates लगातार अपडेट हो रहे हैं।

 

 

Live Blog

Assembly Election Results 2026 के हर ताज़ा अपडेट, सीट-वाइज नतीजे, EVM Vote Counting Trends, विजेता और हारने वाले उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, और पार्टी प्रदर्शन (Party Performance, Vote Share, Margin) की विस्तृत जानकारी के लिए जुड़े रहें Republic Bharat के साथ। West Bengal Chunav Parinam 2026, Tamil Nadu Election Results, Kerala Election LIVE Updates, Assam Election Result 2026 और Puducherry Vidhan Sabha Result से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां रियल-टाइम में अपडेट की जा रही है।
LIVE Election Results 2026, Chunav Parinam LIVE, Vidhan Sabha Election Result 2026, Constituency-wise Results, Candidate List, Winner List और Losers List जैसी हर जरूरी जानकारी आपको एक ही जगह मिलेगी। इसके साथ ही Swing Analysis, Exit Poll vs Result Comparison, Party-wise Seat Tally और Latest Political Trends पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
 

  • Listen to this article
4 May 2026 at 21:01 IST

यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक श्रद्धांजलि है- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "5 में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत हुई है। सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत बंगाल की है, वहां बड़ी जीत मिली है, वहां कमल खिला है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है और यह RSS का शताब्दी वर्ष है, यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जनता ने गुंडाराज को नकारा है..."

4 May 2026 at 21:00 IST

बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता का आभार-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता की हर उम्मीद, हर अपेक्षा को अपनी सेवा से पूरा करेंगे। इसी विश्वास के साथ बंगाल, असम और पुडुचेरी में एक बार फिर से भाजपा-NDA को विजयी बनाने के लिए, लोकतंत्र को विजयी बनाने के लिए मैं सभी नागरिकों का, सभी मतदाताओं का और सभी देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और सिर झुकाकर के उनका आदेश स्वीकार करता हूं।"

 

Advertisement
4 May 2026 at 20:58 IST

सियासत नहीं, यह सोच का बदलाव है-PM मोदी

TMC कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज हम भारत की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देख रहे हैं। आज पूरे देश में एक भी ऐसा राज्य नहीं है जहां कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार हो। यह सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है, यह सोच का बदलाव है। यह बताता है कि विकसित होता हुआ भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।” पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज का भारत अवसर चाहता है, विकास चाहता है, विश्वास चाहता है, आज का भारत प्रगति चाहता है, स्थिरता चाहता है, आज का भारत ऐसी राजनीति चाहता है जो देश को आगे बढ़ाए लेकिन दुर्भाग्य से आज की कांग्रेस बिल्कुल विपरीत दिशा में चल पड़ी है। ऐसे समय में जब पूरा देश कम्युनिज्म से किनारा कर चुका है तब कांग्रेस उसी विचारधारा को अपनाने में लगी है जिसे देश ने ठुकरा दिया है।"


 

4 May 2026 at 19:06 IST

BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। पार्टी ने असम चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है और अभी पश्चिम बंगाल में 204 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है।

Advertisement
4 May 2026 at 19:05 IST

TVK चीफ विजय भीड़ का अभिवादन किया

TVK चीफ विजय चेन्नई में अपने माता-पिता के आवास के बाहर मौजूद भीड़ का अभिवादन करते हुए। उनकी पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल की है।

4 May 2026 at 19:07 IST

हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व की जीत-प्रद्युत बोरदोलोई

 दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा चल रहा है। यह चुनाव मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व की जीत है। वे असम का विकास कर रहे हैं और जनता ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया है। कांग्रेस में मेरा दम घुट रहा था, मैंने कांग्रेस को नहीं छोड़ा, कांग्रेस ने मुझे छोड़ा। क्योंकि वे अपने मूल्यों से भटक गए, उन्होंने आपराधिक गतिविधियों से समझौता किया। मैंने अपने आत्मविश्वास और गरिमा को चुना। मैं भाजपा नेतृत्व का बहुत आभारी हूं..."
 

4 May 2026 at 18:18 IST

असम-बंगाल में जीत पर PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "असम ने एक बार फिर भाजपा-NDA को आशीर्वाद दिया! असम विधानसभा चुनाव में भाजपा-NDA की जीत हमारे गठबंधन के विकास पर ज़ोर देने और लोगों की ज़िंदगी में अच्छा बदलाव लाने के लिए ठोस समर्थन को दिखाती है। मैं असम के अपने बहनों और भाइयों को ज़बरदस्त जीत के लिए धन्यवाद देता हूँ। मैं उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूँ कि हम राज्य के बदलाव के लिए काम करते रहेंगे।"

4 May 2026 at 17:09 IST

पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ आगे

आर जी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा, "मेरी बेटी सिर्फ मेरी बेटी नहीं है, वह पूरे राष्ट्र की बेटी है। पूरी दुनिया पानीहाटी को देख रही थी... मेरी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती। जब तक मैं जीवित रहूंगी, मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी, अभी न्यायालय में मामला चल रहा है। मेरी लड़ाई आगे जारी रहेगी, यह नए विचारों की लड़ाई है।" चुनाव आयोग के अनुसार वे 20463 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा फिलहाल 194 सीटों पर बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रही है।

 

4 May 2026 at 17:07 IST

डिमोरिया विधानसभा में AGP उम्मीदवार की जीत

असम के गुवाहाटी डिमोरिया विधानसभा क्षेत्र से AGP उम्मीदवार तपन दास ने कहा, "जिन लोगों ने हम पर विश्वास रखकर हमें टिकट दिया उन्हें हम धन्यवाद देते हैं। डिमोरिया के लोगों का हम धन्यवाद करते हैं, यह जीत डिमोरिया के लोगों की है... मैं हमेशा जनता के साथ रहा हूं और आगे भी जनता के साथ रहूंगा... मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता के लिए काम करेंगे।"

4 May 2026 at 17:04 IST

हमारी जीत करूर घटना को समर्पित-अधव अर्जुन

तमिलनाडु चुनाव में TVK के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने पर पार्टी नेता अधव अर्जुन ने कहा, "हम इस जीत को करूर की घटना को समर्पित करते हैं। कैश-फॉर-वोट का चलन खत्म हो गया है। तमिलनाडु के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। DMK को लोगों ने बाहर कर दिया है।"


 

4 May 2026 at 16:16 IST

पुरी से पैदल यात्रा कर कोलकाता पहुंचा बीजेपी समर्थक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त पर भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न जारी है। महात्मा गांधी की वेशभूषा में भाजपा कार्यालय पहुंचे व्यक्ति ने कहा, "मैं जगन्नाथ पुरी से पैदल यात्रा करके आज कोलकाता पहुंचा हूं। मुझे बहुत खुशी है कि कई साल के बाद यहां पर भाजपा की सरकार बनी है।"

4 May 2026 at 16:13 IST

सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल पहुंचीं ममता बनर्जी

 TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतगणना के दौरान सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल पहुंचीं। भाजपा फिलहाल 194 सीटों पर बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रही है।

 

4 May 2026 at 16:09 IST

आज हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है- परवेश वर्मा

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा की बढ़त पर जश्न के रूप में जलेबी बनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ खासकर हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहा था, भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की जाती थी, एक भी विकास की योजना वहां पर लागू नहीं थी। ये पार्टी की बहुत बड़ी जीत है और पश्चिम बंगाल के साथ न्याय होगा। वहां पर विकास के कार्य होंगे। प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उनका विज़न आज पूरे देश में लोग देख रहे हैं... पार्टी के तमाम लाखों करोड़ों कार्यकर्ता जिनकी मेहनत का परिणाम हमें देखने को मिल रहा है... आज हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है।"

 

4 May 2026 at 13:49 IST

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल

ECI Election Result 2026 Live: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दफ्तर में जश्न का माहौल है और यहां पर करीब पांच सौ लोगों के खाने के लिए लजीज व्यंजन बन रहा है। मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा जहां असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते दिख रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
 

4 May 2026 at 13:48 IST

चुनाव आयोग के मौजूदा आंकड़े, बंगाल में बीजेपी 192 पर आगे

Election Result 2026 live: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में बीजेपी 192 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी 94 पर ही सिमट रही है। तमिलनाडु में टीवीके 110 सीटों पर जीत ही है। दूसरे नंबर पर 56 सीटों के साथ एडीएमके और तीसरे नंबर पर डीएमके 49 सीटों के साथ है। पुडुचेरी के रुझान में 22 सीटों पर एनडीए आगे है। केरल में कांग्रेस का गठबंधन 102 सीटों पर आगे चल रही है। असम में बीजेपी 79 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 25, बीओपीएफ 10 और एजीपी 8 सीटों पर आगे चल रही है।
 

4 May 2026 at 12:15 IST

कोलकाता में भाजपा के मुख्यालय में जश्न शुरू, कार्यकर्ता बोले- आज बंगाल का अंधेरा छंट गया

कोलकाता में भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि आज वाजपेयी जी की वो पंक्तियां याद आ रही हैं कि सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और अंधेरा छंटेगा। आज बंगाल का अंधेरा छंट गया है। 

4 May 2026 at 12:15 IST

तमिलनाडु में सीएम समेत डीएमके सरकार के 15 मंत्री पिछड़े

तमिलनाडु में सत्ताधारी दल डीएमके के बड़ा झटका लगा है। नतीजों से पहले डीएमके पार्टी और सभी एग्जिट पोल भी डीएमके की जीत का दावा कर रहे थे। हालांकि नतीजों में मामला पूरी तरह से उलट गया है। हालात ये हैं कि तीसरे राउंड की वोटों की गिनती के बाद सीएम स्टालिन समेत डीएमके सरकार के 15 मंत्री पीछे चल रहे हैं। 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सीएम स्टालिन कोलाथुर सीट से दो हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं उनके बेटे और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन भी चेपक-थिरुवल्लीकेनी सीट से पीछे चल रहे हैं। साथ ही डीएमके के महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन, पी गीता जीवन, एमए सुब्रमण्यन, ईवी वेलु, पीके शेखरबाबू, टीएम अंबरासन, केएन नेहरू, गोवी चेजियन, नजर, माथीवेंथन, टीआरबी राजा, केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेनारासु पीछे चल रहे हैं। 
 

4 May 2026 at 11:32 IST

असम में सेंचुरी के करीब बीजेपी

असम में बीजेपी सौ सीटों के करीब पहुंच गई है। बीजेपी ने 98 सीटों पर लीड ले ली है। कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अन्य के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं।
 

4 May 2026 at 11:31 IST

तमिलनाडु में विजय की पार्टी को बड़ी बढ़त

तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। विजय की पार्टी के उम्मीदवार 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, एआईएडीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 76 सीटों पर आगे है। डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार 50 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
 

4 May 2026 at 10:41 IST

पश्चिम बर्द्धमान की सभी नौ सीट पर भाजपा आगे

पश्चिम बर्द्धमान जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। राज्य के दो मंत्री आसनसोल उत्तर से मलय घटक से भाजपा के कृष्णेंदु मुखर्जी 4100 वोट से आगे चल रहे है। वहीं दुर्गापुर पूर्व से निवर्तमान मंत्री प्रदीप मजूमदार से भाजपा के चंद्रशेखर बनर्जी 2100 से अधिक वोटो से आगे चल रहे है। वहीं पांडवेश्वर से भाजपा के जितेंद्र तिवारी दो हजार वोट से आगे है।

दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा के लक्ष्मण चंद्र घोरूई, जामुडिया से डा बिजन मुखर्जी 3246, रानीगंज से भाजपा के पार्थ घोष 3478, आसनसोल दक्षिण से भाजपा की अग्निमित्रा पाल 15 हजार वोट, बाराबानी से भाजपा के अरिजीत राय 79 वोट से आगे चल रहे है। वहीं कुल्टी से भाजपा आगे चल रही है।

 

4 May 2026 at 10:41 IST

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से फिर आगे निकले

भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से फिर आगे निकले गए हैं। दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर है।

 

4 May 2026 at 10:04 IST

सुबह 10 बजे के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के करीब पहुंची

सुबह 10 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। भाजपा ने 145 सीटों पर बढ़त बना ली है। टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है। 
 

4 May 2026 at 09:36 IST

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कही शिकायत की बात

नौपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट काउंटिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं और वे अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं। यह फ्रॉड करने की कोशिश है। हम अभी शिकायत करेंगे, हम ऑब्जर्वर के पास जा रहे हैं।'

4 May 2026 at 09:30 IST

तमिलनाडु में टीवीके 39 सीटों पर आगे, बना ली बड़ी बढ़त

Election Result 2026 Live:तमिलनाडु में ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीके अपना दम दिखा रही है। टीवीके 39 सीटों पर आगे निकल गई है। यहां राजनीतिक तौर पर बड़ा परिवर्तन होता दिख रहा है। टीवीके के विजय बड़ा करिश्मा कर रहे हैं। बंगाल में टीएमसी 115 और बीजेपी 121 सीटों पर आगे है। असम में 69 सीटों पर बीजेपी आगे हो गई है। केरल में 83 सीटों पर कांग्रेस का गठबंधन आगे निकल गया है और लेफ्ट गठबंधन 53 सीटों पर है।
 

4 May 2026 at 09:08 IST

चुनाव आयोग से भी रुझान आने लगे हैं

  • असम में बीजेपी एक सीट पर आगे
  • केरलम में कांग्रेस एक सीट पर आगे
  • तमिलनाडु में टीवीके को एक सीट पर बढ़त
4 May 2026 at 08:56 IST

बंगाल में सनातन की सरकार आ रही है- सुवेंदु अधिकारी

भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल में सनातन की सरकार आ रही है, परिवर्तन हो रहा है. बीजेपी आ रही है।

 

4 May 2026 at 08:55 IST

भवानीपुर से ममता आगे, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे

  • भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
  • खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे
  • बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
  • नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
  • भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे
  • नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे
  • हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे
     
4 May 2026 at 08:38 IST

TMC-BJP में कांटे की टक्कर

बंगाल में शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। खबर अपडेट किए जाने तक बीजेपी 35 और टीएमसी 30 सीटों पर आगे थी। वहीं असम में बीजेपी एकतरफा तरीके से आगे बढ़ रही है। बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है।

4 May 2026 at 08:33 IST

भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे, सुवेंदु अधिकारी पिछड़े

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं. वहीं, भाजपा के दिग्‍गज नेता सुवेंदु अधिकारी पिछड़ गए हैं. वहीं, रेजीनगर सीट से हुमायूं कबीर भी आगे चल रहे हैं.

4 May 2026 at 08:21 IST

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार बोले जीतेंगे

पश्चिम बंगाल: काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रितेश तिवारी ने कहा, "भारी जीत के लिए बंगाल की जनता ने हमें वोट किया है...डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है...वो(TMC) चुनाव हार चुकी है, जनता ने उन्हें नकार दिया है, यह स्पष्ट हो चुका है..."

 

4 May 2026 at 08:15 IST

WB Election Results Live: भाजपा और टीएमसी 5-5 सीटों पर आगे

बंगाल के शुरुआती रुझानों मे भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
 

4 May 2026 at 08:09 IST

वोटों की गिनती शुरू

Assembly Election Results 2025: 8 बजते ही पहले पोस्टल बैलट्स की गिनती हो रही है और फिर ईवीएम खोली जाएंगी। पश्चिम बंगाल में संवेदनशील माहौल देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार तमिलनाडु, केरल और पुडुच्चेरी में भी जमकर मतदान हुआ है। बंगाल की 293 सीटों के लिए 77 मतगणना केंद्रों पर गिनती होगी। मतगणना से पहले ही टीएमसी और बीजेपी ने एक दूसरे पर हेरफेर के आरोप लगाए हैं।

4 May 2026 at 08:07 IST

टीएमसी उम्मीदवार बोले- चौथी बार सरकार बनाएंगी ममता

Assembly Election Results 2026: बाराबनी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिधान उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए अपनी पार्टी की जीत को लेकर गहरा विश्वास जताया। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल लगातार चौथी बार "मां माटी मानुष" की सरकार बनते देखने के लिए तैयार है। स्थिरता पर जोर देते हुए उपाध्याय ने कहा कि राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 

4 May 2026 at 08:07 IST

डीएमके का पोस्ट- हम आर्यवाद को उखाड़ फेंकने आए हैं

Assembly Election Results 2026 : तमिलनाडु के चुनावी नतीजों से पहले सत्ताधारी DMK की IT विंग ने पोस्ट करते हुए कहा- हम द्रविड़वाद के वारिस हैं, जो आर्यवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने आए हैं।

4 May 2026 at 08:08 IST

बंगाल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Assembly Election Results 2026 : 294 सदस्यों वाली बंगाल विधानसभा की 293 सीटों के लिए 77 केंद्रों पर मतगणना होगी। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर गड़बड़ियों के चलते मतदान रद कर दिया गया है। वहां 21 मई को नए सिरे से मतदान होगा। इस बार राज्य में अभूतपूर्व सुरक्षा तैनाती की गई है। चुनाव आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। मतगणना केंद्रों पर रिटर्निंग अफसरों और पर्यवेक्षकों को छोड़कर सभी के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। पहली बार, चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने की खातिर मतगणना कर्मियों के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है।
 

4 May 2026 at 08:08 IST

नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार पवित्र कर ने क्या कहा

Assembly Election Results 2026 : नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार पवित्र कर ने कहा,  "मैं और मेरी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थक जानते हैं कि नंदीग्राम में तृणमूल जीत रही है, बाकी सब बस समय की बात है। हमें 100 प्रतिशत यकीन है कि हम नंदीग्राम में जीत दर्ज करेंगे। हम सभी के आशीर्वाद के साथ मतगणना के लिए जा रहे हैं।"

 

4 May 2026 at 08:08 IST

बंगाल की एक सीट पर क्यों नहीं होगी मतगणना

Assembly Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की फलता सीट पर वोटों की गिनती नहीं होगी। चुनाव आयोग ने ईवीएम से छेड़छाड़, चुनावी प्रक्रिया गड़बड़ियों और गुंडागर्दी के आरोपों के बाद इस सीट पर मतदान रद्द कर दिए हैं। इस सीट पर अब 21 मई को मतदान कराए जाएंगे और 24 मई को परिणाम घोषित होंगे। ऐसे में पश्चिम बंगाल की एक सीट छोड़कर सभी पर मतदान होगा। फलता वही सीट है जहां से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं। यूपी से भेजे गए पुलिस ऑब्जर्वर अजयपाल शर्मा और जहांगीर के बीच विवाद हुआ था।

4 May 2026 at 08:08 IST

पांचों राज्यों कितनी सीटें और क्या है बहुमत का आंकड़ा

Assembly Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 सीटें होगा। असम में 126 सीटें हैं जहां बहुमत काआंकड़ा 64 है। केरल में कुल 140 सीटों में से 71 सीटें बहुमत के लिए जरूरी हैं। पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है और यहां कुल 30 ही सीटें हैं। तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान करवाया गया है।

4 May 2026 at 08:08 IST

केरल में कांग्रेस ने पहले ही कर ली जश्न की तैयारी

Assembly Election Results 2026 : केरल के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले थी। ऐसे में गिनती शुरू होने से पहले ही केरलम में कांग्रेस ने जश्न की तैयारी कर ली है। यहां 140 सीटों पर कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। कांग्रेस यूडीएफ की अगुआई कर रही है। यूडीएफ के बाकी दलों ने कहा है कि चुनाव परिणाम देखने के बाद कांग्रेस ही मुख्यमंत्री को लेकर फैसला करेगी। केल में 9 अप्रैल को मतदान करवाए गए थे। केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल के नाम की चर्चा भी चलने लगी है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 06:38 IST