Puducherry Chunav Result 2026: पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगासामी की शानदार जीत, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ी
Puducherry Chunav Result 2026: पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगासामी की शानदार जीत हुई है।
Puducherry Chunav Result 2026: पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस गठबंधन और एनडीए के बीच था। एनडीए में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, बीजेपी, एआईएडीएमके और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं, जबकि कांग्रेस को डीएमके का समर्थन हासिल है।
नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) लगातार दूसरी पर सत्ता में आ गई है। इस बार के नतीजे ने केंद्रशासित प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय कर दी है।
Live Blog
Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो गया है। results.eci.gov.in और hindi.eci.gov.in पर आप सीट-वाइज रिजल्ट, विजेता और हारने वाले उम्मीदवारों की पूरी जानकारी, वोट काउंटिंग ट्रेंड्स और पार्टी प्रदर्शन की हर अपडेट रियल-टाइम में देख सकते हैं।
- Listen to this article
4 May 2026 at 15:01 IST
मन्नादीपेट विधानसभा सीट से जीते भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम
भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम ने मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।
उन्होंने कहा, "हम मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र में लगातार काम कर रहे थे और इसी वजह से हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। NDA पुडुचेरी में सरकार बनाएगी। पुडुचेरी के लोग बहुत खुश हैं। NDA पार्टी के नेता (सरकार बनने के बाद पोर्टफोलियो बांटने पर) फैसला करेंगे।"
Advertisement
4 May 2026 at 12:18 IST
रुझानों में बीजेपी गठबंधन को बंपर बढ़त
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी गठबंधन 22 सीटों पर आगे चल रहा है। बता दें कि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है, जिसे रुझानों में बीजेपी गठबंधन पार कर चुकी है।
Advertisement
4 May 2026 at 09:01 IST
NDA गठबंधन 2 सीटों पर आगे
Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: पुडुचेरी में AINRC और BJP का NDA गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 07:16 IST

