Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु में भारी उल्टफेर, विजय थलापति की पार्टी ने AIADMK और DMK को दिया बड़ा झटका, बनी सबसे बड़ी पार्टी
Tamil Nadu Election Results 2026: hindi.eci.gov.in और results.eci.gov.in पर देखें तमिलनाडु चुनाव परिणाम 2026 की ताजा अपडेट्स। Election Commission of India (ECI) के आधिकारिक आंकड़ों के साथ सीट-वाइज विजेता और हारने वाले उम्मीदवार, वोट काउंटिंग, और पार्टी प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही जगह पाएं।
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद आज 4 मई को नतीजे घोषित किए गए। पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी गई थी। इस बार का चुनाव इसलिए भी ऐतिहासिक था क्योंकि तमिलनाडु के इतिहास में अब तक का रिकॉर्ड 84.69% मतदान दर्ज किया गया है। एक तरफ जहां DMK और AIADMK जैसी पार्टियों अपनी जीत का दावा कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ विजय थलापति अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) से एंट्री मारी है।
Live Blog
Tamil Nadu Election Results 2026: विजय थलापति ने तमिलनाडु में अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बनाकर एंट्री मारी है।
- Listen to this article
4 May 2026 at 14:52 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: विजय के घर उमड़ा जश्न का सैलाब
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) को मिली जबरदस्त और ऐतिहासिक बढ़त ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। अभिनेता से नेता बने विजय के चेन्नई स्थित आवास पर इस समय जीत का भव्य जश्न मनाया जा रहा है।
4 May 2026 at 14:21 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: विजय की राजनीतिक सफलता पर बधाई देने उनके घर पहुंचीं तृषा
तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) की हालिया सफलता के बाद उनके घर पर जश्न का माहौल है। इस खुशी के मौके पर उनकी करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन उन्हें बधाई देने चेन्नई स्थित उनके निवास पर पहुंचीं।

Advertisement
4 May 2026 at 14:14 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: विजय की बहन ने जताई जीत की खुशी
तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही टीवीके पार्टी के बारे में टीवीके प्रमुख विजय की बहन ने कहा, "...वे युवा और ऊर्जावान हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि वे हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं... अपने आखिरी भाषण में उन्होंने कहा था कि लोगों को मुझ पर बहुत भरोसा है... चुनाव से पहले वे जो कुछ भी कहेंगे, वे उसे पूरा करके ही रहेंगे... यह एक बहुत बड़ी जीत है..."
4 May 2026 at 13:07 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: TVK के शानदार प्रदर्शन पर विजय थलापति के परिवार ने सीटी बजाकर मनाया जश्न
तमिलनाडु चुनाव परिणामों में TVK के शानदार प्रदर्शन ने अभिनेता विजय के परिवार में भारी उत्साह भर दिया है। टीवीके की जीत का जश्न मनाते हुए पूरे परिवार ने एक साथ सीटी बजाकर अपनी खुशी जाहिर की, जिसका जोश उनके घर में साफ देखा जा सकता था।
Advertisement
4 May 2026 at 12:45 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: चेन्नई में एक्टर विजय के घर के बाहर सुरक्षा का पहरा
तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में टीवीके प्रमुख विजय की पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद चेन्नई में उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
4 May 2026 at 12:25 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: विजय ने पहले दौर की गिनती के बाद बनाई बढ़त
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से विजय ने पहले दौर की गिनती के बाद बढ़त बना ली है। राज्यभर के रुझानों में टीवीके (TVK) पार्टी शुरुआती बढ़त का दावा कर रही है।
4 May 2026 at 12:00 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: DMK कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रिया ने बदलाव की जताई उम्मीद
तमिलनाडु के चेन्नई में डीएमके कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रिया ने राज्य की राजनीति में बदलाव की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि जनता एक सकारात्मक परिवर्तन की तलाश में है और अभिनेता से राजनेता बने विजय तमिलनाडु के भविष्य के लिए कुछ बेहतर करेंगे। उन्होंने अपना विश्वास व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि विजय राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।
4 May 2026 at 11:58 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: TVK कार्यकर्ता बांट रहे हैं मिठाईयां
टीवीके कार्यकर्ता चेन्नई में पार्टी मुख्यालय के बाहर मिठाई बांट रहे हैं, क्योंकि पार्टी राज्य में अपनी बढ़त बनाए हुए है और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है। वर्तमान में यह राज्य की कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर आगे चल रही है।
4 May 2026 at 11:36 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: रुझानों में TVK की सीटें 100 के पार
तमिलनाडु के इन चुनावी आंकड़ों ने राज्य की राजनीति में एक नया समीकरण आ गया है। इसमें TVK ने 111 सीटों के साथ सबसे बड़ी बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है, जबकि AIADMK 71 सीटों और DMK 52 सीटों पर सिमट गई हैं। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि अन्य के खाते में शून्य सीटें आईं, जो दर्शाता है कि मुकाबला पूरी तरह से इन तीन मुख्य दलों के बीच ही सिमटा रहा।
4 May 2026 at 11:22 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: विजय के चुनावी वादों की सूची...
- लड़की की शादी में 8 ग्राम सोना और एक सिल्क साड़ी मुफ्त देना
- महिला मुखिया को हर महीने 2,500 रुपये देना
- हर परिवार को साल में 6 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देना
- बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देना
- आईटीआई और डिप्लोमा धारकों के लिए इंटर्नशिप योजना शुरू करना
- बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन की सुविधा देना
4 May 2026 at 11:14 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: टीवीके के कार्यकर्ता और समर्थक मना रहे जश्न
कोयंबटूर में टीवीके के कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे हैं, क्योंकि पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में यह राज्य की कुल 234 सीटों में से 101 सीटों पर आगे चल रही है।
4 May 2026 at 10:31 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: TVK 3, 299 वोटों से आगे
TVK 87 सीटों से अध्याक्ष विजय 3, 299 वोटों से आगे
4 May 2026 at 10:26 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: विजय थलापति की पार्टी मचा रही धूम
तमिलनाडु में धूम मचा रही विजय थलापति की पार्टी, शुरुआती रुझानों में टीवीके को अपने पहले चुनाव में 73 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

4 May 2026 at 10:16 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तीसरे स्थान पर आते ही रो पड़े DMK कार्यकर्ता
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के अनुसार डीएमके तीसरे स्थान पर है, जिसे देखकर एक डीएमके कार्यकर्ता भावुक हो गया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, टीवीके 70 सीटों पर, एआईएडीएमके 60 सीटों पर और डीएमके 38 सीटों पर आगे चल रही है।
4 May 2026 at 10:11 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: डीएमके मुख्यालय से हटाए जा रहे टेंट, वीडियो
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम से टेंट हटाए जा रहे हैं, क्योंकि शुरुआती रुझानों में डीएमके तीसरे स्थान पर पिछड़ रही है। AIADMK 26, DMK 20, TVK 100, अदर्स 0
4 May 2026 at 10:07 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव में विजय थलापति कर रहे लीड
तमिलनाडु चुनाव में विजय थलापति की TVK 100 सीटों से आगे, DMK को छोड़ा पीछे
4 May 2026 at 09:56 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव में AIADMK ने TVK को पछाड़ा
तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के वर्तमान आंकड़ों में 21 सीटों के साथ DMK सबसे आगे है, जिसके बाद TVK 29, AIADMK 32 और अन्य 0 सीट पर सिमटते दिख रहे हैं।
4 May 2026 at 09:44 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव के परिणामों के वर्तमान आंकड़ों में TVK आगे
तमिलनाडु चुनाव के परिणामों के वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, TVK 27 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। इसके बाद AIADMK 26 और DMK 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अन्य दलों का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है और वे 0 सीट पर सिमटते दिख रहे हैं।
4 May 2026 at 09:42 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट में TVK मार रही बाजी
तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के वर्तमान आंकड़ों में 18 सीटों के साथ DMK सबसे आगे है, जिसके बाद TVK 23, AIADMK 18 और अन्य 0 सीट पर सिमटते दिख रहे हैं।
4 May 2026 at 09:33 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: भाजपा ही जीतेगी- विधायक हरीश खुराना
बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने कहा कि कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि NDA और भाजपा का परचम असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में लहराने वाला है। हम केरलम में एक अच्छी मत प्रतिशत हासिल करेंगे।
4 May 2026 at 09:15 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: रुझानों में तमिलनाडु में DMK ने ली लीड
तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के वर्तमान आंकड़ों में 15 सीटों के साथ DMK सबसे आगे है, जिसके बाद TVK 12, AIADMK 7 और अन्य 1 सीट पर सिमटते दिख रहे हैं।
4 May 2026 at 08:52 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: भाजपा मुख्यालय में जलेबियां तैयार जारी; वीडियो
असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू होते ही दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां तैयार की जा रही हैं। पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज मतगणना हो रही है।
4 May 2026 at 08:49 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर
तमिलनाडु में स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर आगे चल रही है। एडीएमके 9 और टीवीके 6 सीटों पर आगे
4 May 2026 at 08:33 IST
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तिरुचिरापल्ली में वोटों की गिनती शुरू
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कर्मचारी काउंटिंग के लिए एक- एक करके वोट खोल रहे हैं। एनआई पे इस दौरान के वीडियो सामने आये हैं।
4 May 2026 at 08:29 IST
तमिलनाडु में वोटों की गिनती पर द्रमुक
चेन्नई, तमिलनाडु में वोटों की गिनती पर अपनी बात रखते हुए द्रमुक (DMK) प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि द्रमुक को 40 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिलने की उम्मीद है और पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। एलंगोवन के अनुसार, अकेले द्रमुक को ही लगभग 130-140 सीटें मिलेंगी, जिससे वे राज्य में सरकार का गठन करेंगे।
4 May 2026 at 08:20 IST
तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। स्टालिन और विजय की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। आज शाम तक पता चल जाएगा कि किसने मुकाबला जीता है।
4 May 2026 at 07:21 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम के बाहर का वीडियो आया सामने। राज्य की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होने की तैयारियां।
4 May 2026 at 07:14 IST
पुरुषों से अधिक रही महिलाओं की भागीदारी
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही है। इस बार 2,52,59,596 महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों की संख्या 2,35,34,720 रही। इसके साथ ही अन्य श्रेणी के 4,517 मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि महिला मतदाताओं का यह झुकाव किस पार्टी की ओर रहा है।
4 May 2026 at 07:09 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: काउंटिंग सेंटर सेटअप लोयोला कॉलेज
लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र से आज की ताजा तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की कई महत्वपूर्ण सीटों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस केंद्र पर थाउजेंड लाइट्स, अन्ना नगर, टी. नगर, मायलापुर, वेलाचेरी और सैदापेट निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना होनी है। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक मतगणना हॉल सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी में है। सख्त जांच के बाद केवल अधिकृत व्यक्तियों, जैसे मतगणना एजेंटों और चुनाव अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। कॉलेज परिसर के आसपास यातायात को नियंत्रित करने और अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जबकि त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जमीन पर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।
4 May 2026 at 07:09 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: राज्य के 62 केंद्रों पर लगभग 18,000 पुलिसकर्मी तैनात
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को हुए मतदान की मतगणना आज सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच थोड़ी ही देर में शुरू हो जाएगी। राज्य के 62 केंद्रों पर लगभग 18,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि ईवीएम की सुरक्षा और गिनती की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से की जा सके।
4 May 2026 at 07:09 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव 2026: प्रमुख चेहरे और सीटें
उम्मीदवार- पार्टी, निर्वाचन क्षेत्र (Constituency)
एम.के. स्टालिन- DMK, कोलाथुर
एडप्पादी के. पलानीस्वामी- AIADMK, एडप्पादी
विजय (थलपति)- TVK, तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर
उदयनिधि स्टालिन- DMK, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी
सीमन- NTK, कराईकुडी
के. अन्नामलाई- BJP, तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
ओ. पनीरसेल्वम - स्वतंत्र, बोडिनायकनूर
4 May 2026 at 07:09 IST
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव मतगणना के सुबह 8 बजे के पहले के नजारे
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की जाएगी। सुबह 8 बजे के पहले के फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 06:23 IST