'बहरे बन जाओ...' मायके में रह रहीं सपना चौधरी का टूटा 'सब्र का बांध', पति वीर साहू से विवाद के बीच तोड़ी चुप्पी

Sapna Choudhary Controversy: सपना चौधरी अपने पति वीर साहू से विवाद के बाद मायके में रह रही हैं। लेकिन अब उनका 'सब्र का बांध' टूट रहा है और उन्होंने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कह डाली है। इससे जुड़ा पोस्ट डांसर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Sapna Choudhary | Image: instagram

Sapna Choudhary Controversy: हरियाणवी स्टार सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है, जिसका सबसे बड़ा कारण उनका घरेलू हिंसा का मामला है। हाल ही में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से सपना को इस मामले में अंतरिम राहत मिली है। इसी बीच, अब सपना ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

सपना चौधरी का इंस्टाग्राम पोस्ट

सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कैमरे के सामने खुश नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि सुनो सखी, कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे? उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को सलाह दी है कि लोगों का काम है कहना, इसलिए उनकी बातों को नजरअंदाज करें और चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखें।

 

क्या है पूरा मामला?

सपना का पोस्ट उस समय सामने आया है, जब उनके पति वीर साहू के बीच विवाद की खबरें जोरों पर चल रही हैं। सपना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उन्हें वैवाहिक जीवन में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा है और फ्यूचर में इसी तरह की घटनाएं होने की आशंका और भी है। इन्हीं विवादों के चलते सपना को अपना ससुराल छोड़ना पड़ा है। फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है और अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है।

सपना चौधरी वर्कफ्रंट

सपना चौधरी की लाइफ काफी स्ट्रगल से भरी रही है। उन्होंने बहुत छोटी उम्र, यानी 12 साल में ही अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालना शुरू कर लिया था। उन्होंने स्टेज पर डांस और सिंगिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वे एक सफल मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर में पानी भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, लग सकता है करंट

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 12 June 2026 at 12:44 IST