BREAKING: बिहार के छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, कोल्ड स्टोरेज में पाइपलाइन लीक होने से कई लोग बेहोश

छपरा के सारण जिला के साढ़ा ढाला मोहल्ला में एक कोल्ड स्टरेज में गैस लिंक होने से हड़कंप मच गया है। कुछ लोगों के बेहोश होने की जानकारी मिल रही है।

 
Follow :
बिहार के छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप | Image: X

बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। छपरा के सारण जिला के साढ़ा ढाला मोहल्ला में एक कोल्ड स्टोरेज में गैस लिंक होने से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमोनिया गैस रिसाव की वजह से कई लोग बेहोश हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के हेमन नगर इलाके में एक एक कोल्ड स्टोरेज में अचानक अमोनिया गैस लीक होने लगी। गैस की गंध फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। एहतियातन कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। गैस के प्रभाव से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और घबराहट जैसे परेशानी होने लगी। गैस के प्रभाव से कुछ लोग बेहोश भी हो गए।

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लिक

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रामा कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार देर रात अचानक गैस की बदबू फैलने लगी। हवा में फैली बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और दम घुटने जैसा महसूस होने लगा।

June 5, 2026

गैस के प्रभाव से बेहोश हुए लोग

टकुछ ही देर में पूरे इलाके में डर का माहौल फैल गया और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर खुली जगहों और सड़कों पर आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक आई बदबू इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में आसपास के बड़े इलाके में इसका असर महसूस होने लगा। कुछ लोग गैस के प्रभाव की वजह से बेहोश भी हो गए।

रिसाव के बाद मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बंद 

सारण के SDM नितेश कुमार ने कहा, “हमें एक कोल्ड स्टोरेज प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने की जानकारी मिली... हम यहां जांच के लिए आए हैं। मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बंद कर दी गई हैं... हवा से अमोनिया को हटाने और उसे नीचे बैठाने के लिए पानी का छिड़काव करके स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। प्लांट में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, इसलिए हम इस बात की जांच करेंगे कि कृषि विभाग ने किन आधारों पर इसे लाइसेंस दिया था।”

June 5, 2026

कोल्ड स्टोरेज की जांच में जुटी पुलिस

कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं, जबकि कई अन्य लोग अपने बच्चों और बुजुर्ग रिश्तेदारों के साथ बाहर निकल आए। आशंका जताई जा रही है कि कोल्ड स्टोरेज में किसी उपकरण, पाइप या गैस-आधारित मशीन में तकनीकी खराबी के कारण गैस लिक की संभावना है।  मुफस्सिल पुलिस स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी और कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश शुरू की।

यह भी पढ़ें: खान सर कोचिंग फायरिंग मामला में सांसद पप्पू यादव की एंट्री, क्या बोले?
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 07:27 IST