Bihar: प्रशांत किशोर ने अगले चुनाव तक के लिए छोड़ा घर, आश्रम में हुए शिफ्ट, अचानक क्यों बदला ठिकाना? बताया पूरा प्लान

अगले चुनाव तक के लिए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपना घर छोड़ दिया है। वो पटना से सटे बिहटा में नवनिर्माण आश्रम में शिफ्ट हो गए हैं। जानते हैं उनके इस फैसले की वजह...

Follow :  
×

Share


जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर | Image: Jan Suraaj/X

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने अचानक एक बड़ा फैसला लिया है। अब इस फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है। अगले चुनाव तक के लिए PK ने अपना घर छोड़ दिया है। वह पटना से थोड़ी दूर बिहटा में स्थित एक आश्रम में शिफ्ट हो गए हैं। प्रशांत किशोर ने अपने इस फैसले की जानकारी खुद दी है।

प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वो अपना घर छोड़कर पटना के बाहरी इलाके में स्थित एक नवनिर्माण आश्रम में रहना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अगले विधानसभा चुनाव तक वो आश्रम में ही रहेंगे। बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत इन दिनों पीके कई जिलों के दौरे पर हैं।

अगले चुनाव तक आश्रम में शिफ्ट हुए पीके

दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, “अब आश्रम ही मेरा नया ठिकाना है। जब तक बिहार की राजनीति में अपनी और अपनी पार्टी की जगह नहीं बना लेता, मैं यहीं रहूंगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले विधानसभा चुनाव तक वे नवनिर्माण आश्रम में ही रहेंगे और वहीं से अपनी सारी राजनीतिक गतिविधियां संचालित करेंगे। मुझे उम्मीद है कि तब तक जनसुराज अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो जाएगी।  

पीके ने बताया आश्रम में शिफ्ट होने की वजह

प्रशांत किशोर ने इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट रूप से बताते हुए कहा कि अब वे बिहार के विकास और राजनीतिक बदलाव के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।उन्होंने यह कदम बिहार की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। बता दें कि प्रशांत किशोर ने साल 2024 में अपनी प्रसिद्ध राजनीतिक कंसल्टेंसी कंपनी छोड़कर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था।

पटना में कहां है जनसुराज का दफ्तर

पीके ने साल 2024 में ही जन सुराज पार्टी की स्थापना की और पटना एयरपोर्ट के पास स्थित शेखपुरा हाउस में पार्टी का कार्यालय भी बनाया। शेखपुरा हाउस एक आलीशान बंगला है, जो भाजपा के पूर्व सांसद और जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का है। उदय सिंह के बड़े भाई एनके सिंह राज्यसभा के पूर्व सांसद और 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि उनकी दिवंगत मां माधुरी सिंह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्णिया से कई बार सांसद रह चुकी थीं।

यह भी पढ़ें: 'पुष्पा कहां गया? क्या मालूम! वो समझ गया कि...', फाल्टा सीट से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान तो BJP कैंडिडेट ने ली चुटकी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 May 2026 at 12:20 IST