Bihar: 'JDU का BJP में विलय हो गया, दोनों में अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं है, ये सरकार ज्यादा दिन...', RJD ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी दावा करते हुए कहा कि JDU का BJP में विलय होने वाला है। जनता सब देख रही है, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो भविष्यवाणी की थी,सब सच हो रहा है।
बिहार में नई सरकार के गठन के एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का भी विस्तार हो चुका है। नए मंत्रिमंडल में BJP, जदयू दोनों कोटे के मंत्री शामिल हुए हैं। मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो चुका है। मुख्यमंत्री सम्राट के नेतृत्व में सरकार कामकाज में जुटी है। इस बीच RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार सरकार के भविष्य और जनता दल यूनाइटेड(JDU) को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "जनता सब देख रही है, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो भविष्यवाणी की थी,सब सच हो रहा है। निशांत पर हम पार्टी कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी। मगर हम यह दावे के साथ कह सकते हैं कि भाजपा-JDU में अंदर कुछ भी ठीक नहीं है। ये सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।"
JDU अब समाप्ति की ओर है-मृत्युंजय तिवारी
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा,"JDU के नेता ही सारी चीजों की पोल खोल रहे हैं। कुछ लोग जो JDU में है,उनकी आत्मा अब बीजेपी में बसती है। JDU समाप्ति को ओर है, कई नेता बगावत करने वाले हैं। JDU टुकड़ों में बट जाएगी। कई नेता ऐसे हैं जो बगावत करने वाले हैं। "
बिहार में योगी मॉडल नहीं चलने वाला है-RJD प्रवक्ता
वहीं, बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर के सवाल पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह समस्या का समाधान नहीं है। बिहार में ये सरकार योगी मॉडल लाना चाहती है। मगर अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा है, ये देखने वाली चीज है। उन्होंने एनकाउंटर का डर नहीं है। शासन-प्रशासन और वर्दी का जो रोब होता वो दिख नहीं रहा है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है। सरकार एनकाउंटर कर के लोगों के बस दिखाना चाहते हैं कि हम काम कर रहे हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 May 2026 at 15:06 IST