UGC NET June 2026 New Revised Schedule: नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, यहां देखें नया शेड्यूल
UGC NET June 2026 New Revised Schedule: अगर आप भी यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं।
UGC NET June 2026 New Revised Schedule: यूजीसी नेट की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून सत्र की परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
यदि आप भी किसी तकनीकी खराबी या अन्य वजहों से अब तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो आपके पास देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए दावेदारी पेश करने का यह एक और शानदार मौका है।
आइए जानते हैं कि एनटीए द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार फॉर्म भरने, फीस जमा करने और करेक्शन विंडो से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं।
UGC NET June 2026 क्या है नया रिवाइज्ड शेड्यूल?
रजिस्ट्रेशन की नई अंतिम तिथि- उम्मीदवार अब 23 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई तय की गई थी।
आवेदन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट- जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है, वे 24 मई, 2026 रात 11:50 बजे तक अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं। फीस पेमेंट ऑनलाइन माध्यमों जैसे- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए किया जा सकता है।
फॉर्म सुधार - यदि फॉर्म भरते समय आपसे कोई त्रुटि या गलती हो गई है, तो पैनिक होने की जरूरत नहीं है। एनटीए इसके लिए 25 मई से 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक सुधार विंडो ओपन रखेगा।
UGC NET 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन Step-by-Step Guide
अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in को ओपन करें।
होमपेज पर एक्टिव ‘UGC NET June 2026 Registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारियां दर्ज करके एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करें।
अब अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें और विस्तृत आवेदन फॉर्म भरें।
अपनी स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी (General/OBC/SC/ST/PwD) के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 May 2026 at 08:57 IST