Twisha Video: ट्विशा शर्मा का नया वीडियो आया सामने, भोपाल कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की अर्जी की खारिज; जानें अभी तक केस में क्या-क्या हुआ?
ट्विशा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो धार्मिक गाने पर डांस करती नजर आ रही है। उसके साथ एक पालतू कुत्ता भी वीडियो में नजर आ रहा है। मामले को लेकर बात की जाए तो भोपाल कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को खारिज कर दिया, जानें अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर।
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मामले में भोपाल की लोकल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए परिवार की दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अर्जी खारिज कर दी। बतादें परिवार ने दिल्ली के एम्स में नया पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शव को ऐसी मोर्चरी में रखा जाए जहां वह डीकंपोज न हो। जिससे जांच में मदद मिल सकेगी। अभी ट्विशा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्विशा को धार्मिक गाने पसंद थे और उन्हें जानवर भी अच्छे लगते थे, क्योंकि वीडियो में ट्विशा अपने कुत्ते के साथ खेलती नजर आ रही है।
परिवार की मांग और CM का आश्वासन
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा (रिटायर्ड सैनिक) ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र को CBI जांच के लिए पत्र लिखेगी। सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा कि अगर कोर्ट दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश देता है तो शव को दिल्ली एम्स तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था भी सरकार करेगी। साथ ही ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कराने के लिए भी कानूनी कदम उठाए जाएंगे। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी।
पति समर्थ सिंह पर लुकआउट नोटिस
पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है। वो मामले सामने आने के बाद से ही फरार चल रहा है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने बताया कि SIT टीम लगातार जांच कर रही है।
11 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ससुराल में ट्विशा शर्मा की लाश फांसी पर लटकी मिली थी। 12 मई को भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम हुआ। परिवार की शिकायत पर 13 मई को पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया। 14 मई को गिरिबाला सिंह को जमानत मिल गई थी, जबकि समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
नया वीडियो सामने आया
इस बीच ट्विशा शर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ट्विशा धार्मिक गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। परिवार का कहना है कि यह वीडियो ट्विशा की सामान्य जिंदगी को दिखाता है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। ट्विशा शर्मा मामले को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। वहीं, परिवार न्याय की मांग कर रहा है जबकि पुलिस और कोर्ट अपना काम कर रहे हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 May 2026 at 11:45 IST