'दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए बनाया जा रहा दबाव', CM भगवंत मान का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- मैनेजर पर गोली चलाना...

फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पंजाब के सीएम ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो दिलजीत पर राजनीति में आने का दबाव बना रही है।

Follow :  
×

Share


Diljit Dosanjh CM Bhagwant Mann | Image: x

CM Bhagwant Mann Attack on BJP: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिलजीत पर राजनीति में आने का दबाव बना रही है। उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल, फेमस सिंगर ने हाल ही में एक पंजाबी अखबार का आर्टिकल रीशेयर किया, जिस पर लिखा था कि क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब का नया राजनीतिक चेहरा बन सकते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कभी भी नहीं। मेरा काम एंटरटेनमेंट करना है। मैं अपनी फील्ड में बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत शुक्रिया।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

इस बीच अब दिलजीत दोसांझ के मैनेज गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग का मामला सामने आया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग का दावा किया। इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

दिलजीत पर दबाव डाल रही बीजेपी- मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से यह सुनने में आ रहा था कि भाजपा, दिलजीत (दोसांझ) पर राजनीति में आने का दबाव डाल रही है। जब से तमिलनाडु में एक्टर विजय की जीत हुई है, इन्हें लगने लगा है कि नेताओं को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जो फेमस पर्सनैलिटी है उन्हें आगे ले आते हैं। दिलजीत ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह एक कलाकार हैं और अपने काम का आनंद लेते हैं। इसके बाद, (दबाव बनाने के) दूसरे तरीके भी हैं, जैसे किसी के मैनेजर पर गोली चलाना, या किसी अन्य ने जिम्मेदारी ले ली वगैरह।

'किसी के कंधे पर बंदूक रखकर न चलाए बीजेपी'

उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह की डराने की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। एक आर्टिस्ट को आर्टिस्ट के तौर पर एंटरटेनमेंट का काम करना चाहिए, न कि वे किसी के लिए मोहरा बने या कोई उनके कंधे पर बंदूक रखकर चलाए।’

AAP नेताओं के शह के चलते हो रहे हमले- BJP

इस मुद्दे पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, ‘ये आम आदमी पार्टी का कितना दिवालियापन है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर गोली चली है उस पर कहते है कि वो भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। सच ये है कि ये जितना कुछ हो रहा है वो AAP के नेताओं के शह के चलते हो रहे हैं।’

यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचे ही नेताओं का लगा तांता, जानिए कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 20:29 IST