VIDEO: अधेड़ मुस्‍लिम ने किया बैड टच, 'मैं ठाकुर हूं' कहने वाली ने सिखाया सबक तो मिल रही धमकी; शेरनी की तरह आस्‍था बोलीं- जो उखाड़ना है, उखाड़ लो

कानपुर की चर्चित वायरल गर्ल आस्था सिंह के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने इसके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई। लेकिन जब उन्होंने घटना वाला वीडियो जारी किया तो उसके बाद से ही उन्हें, गंदे गंदे मैसेज आने शुरू हो गए और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है। पढ़ें आस्था सिंह ने लोगों से क्या-कुछ अपील की? पढ़ें पूरी खबर।

 
Follow :

 गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट 

Astha Singh Molestation: 'मैं हूं ठाकुर' कहकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आई आस्था सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उन्होंने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। आस्था ने दावा किया है कि कुछ दिन पहले जब वो अपने ऑफिस से ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं, तभी एक अधेड़ ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। आस्था सिंह ने खुद एक वीडियो जारी कर इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उनके मुताबिक आरोपी मुस्लिम समुदाय से बताया गया है। घटना के तुरंत बाद आस्था ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाली-गलौज और धमकियों के मैसेज आने लगे

आस्था ने बताया कि घटना काफी डरावनी थी। युवक ने अचानक उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आस्था ने तुरंत विरोध किया और किसी तरह खुद को बचाया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जैसे ही उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उनके अकाउंट पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों वाले मैसेज आने शुरू हो गए। स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि कई अज्ञात नंबर्स से अभद्र और धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं।

'मैं डरने वाली नहीं हूं'- आस्था सिंह 

आस्था सिंह ने कहा है कि, 'मैं डरने वाली नहीं हूं। पुलिस जो भी कानूनी कार्रवाई करेगी, मैं पूरा सहयोग करूंगी। जहां बुलाएंगे, हाजिर हो जाऊंगी।' आस्था ने सभी महिलाओं से अपील की है कि अगर उनके साथ ऐसा कुछ हो तो चुप न रहें। खुलकर बोलें और कानूनी मदद लें। उन्होंने कहा कि चुप रहने से सिर्फ अपराधी हौसला पाते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक FIR दर्ज हो चुकी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी का विजुअल भी सामने आया है, जिसके आधार पर छानबीन तेज कर दी गई है। FIR कॉपी और थ्रेट मैसेज के स्क्रीनशॉट पुलिस के पास हैं। ये मामला कानपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर रहा है। आस्था सिंह पहले ही अपनी बोल्ड वीडियोज की वजह से चर्चित हैं, अब ये नया मामला उनकी जिंदगी में नया खतरा पैदा कर रहा है। पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: केरल में मानसून की दस्तक, दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 13:10 IST