LIVE BLOG

Assam Chunav Result 2026: असम में हिमंता बिस्वा सरमा का जलवा बरकरार, NDA का आंकड़ा बहुमत के पार, INDI को बड़ा झटका

Assam Vidhan Sabha Election Result 2026: असम में हुए विधानसभा चुनाव 2026 में हिमंता बिस्वा सरमा को असम के लोगों ने बंपर प्यार दिया है। असम में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगा चुकी है।

Follow : Google News Icon  
Assam Assembly Election Result: High-Stakes Battle for 126 Seats
Assam Assembly Election Result Assam Assembly Election Result: High-Stakes Battle for 126 SeatsLIVE: High-Stakes Battle for 126 Seats | Image: Republic

Assembly Election Results 2026: असम में हुए विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी एक बार भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वोट नतीजों में बीजेपी 100 सीटों से अधिक सीटों पर कब्जा जमा चुकी है। 

बता दें कि सरकार बनाने के लिए 64 सीटें जरूरी हैं। इस समय विधानसभा में बीजेपी के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगियों में AGP के 9, UPPL के 7 और BPF के 3 विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 26, AIUDF के 15, CPI(M) के 1 विधायक हैं। इसके अलावा 1 निर्दलीय विधायक भी है।

Live Blog

Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026: असम में हुए विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी एक बार भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वोट नतीजों में बीजेपी 100 सीटों से अधिक सीटों पर कब्जा जमा चुकी है। results.eci.gov.in और hindi.eci.gov.in पर आप सीट-वाइज रिजल्ट, विजेता और हारने वाले उम्मीदवारों की पूरी जानकारी, वोट काउंटिंग ट्रेंड्स और पार्टी प्रदर्शन की हर अपडेट रियल-टाइम में देख सकते हैं।


AICC के असम इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफ़ा

असम में करारी हार के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के असम इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज पर इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'मैं असम के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज के पद से तुरंत इस्तीफ़ा दे रहा हूँ। हाल के चुनाव नतीजे बहुत निराशाजनक रहे हैं, और मैं नतीजों में अपनी भूमिका की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूँ। हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद, हम असम के लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, जिनकी हम सेवा करना चाहते थे।' 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी।
 


Advertisement

जैसी हमारी उम्मीद थी, वैसे ही हम जीते-CM हिमंत बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "जैसी हमारी उम्मीद थी, वैसे ही हम जीते हैं। हमें कोई अफसोस नहीं है, असम वासियों ने हमें दिल खोलकर प्यार दिया। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने असम, पूर्वोत्तर को आगे ले जाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री का पूर्वोत्तर को अष्टलक्ष्मी बनाने का जो सपना है उसे साकार करने के लिए जनता ने हमें वोट दिया है।'


असम चुनाव मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा की जीत-प्रद्युत बोरदोलोई

दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा चल रहा है। यह चुनाव मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा के नेतृत्व की जीत है। वे असम का विकास कर रहे हैं और जनता ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया है। कांग्रेस में मेरा दम घुट रहा था, मैंने कांग्रेस को नहीं छोड़ा, कांग्रेस ने मुझे छोड़ा। क्योंकि वे अपने मूल्यों से भटक गए, उन्होंने आपराधिक गतिविधियों से समझौता किया। मैंने अपने आत्मविश्वास और गरिमा को चुना। मैं भाजपा नेतृत्व का बहुत आभारी हूं।' 


Advertisement

कांग्रेस MP गौरव गोगोई हारे

चुनाव आयोग के अनुसार, असम कांग्रेस MP गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी से हार गए। आयोग के अनुसार हितेंद्र नाथ गोस्वामी 23182 वोट से जीते। 


असम जीत पर मध्य प्रदेश से लेकर बिहार तक जश्न

असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लेकर बिहार के पटना शहर में जश्न का माहौल। 


भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

असम विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा बड़े बहुमत के साथ फिर राज्य में सरकार बना रही है। भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: भाजपा तीन राज्यों में सरकार बनाएगी- सुनील शर्मा

असम भाजपा चुनाव सह-प्रभारी और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, "भाजपा तीन राज्यों- बंगाल, असम, पुडुचेरी में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी और केरलम और तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। वहां हमारा जनाधार बढ़ा है। भाजपा तीन राज्यों में सरकार बनाएगी। जिस बंगाल को बेड़ियों में बांध कर रखा गया था। इस बार चुनाव आयोग ने जब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया तो इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वहां सरकार बन रही है।"


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय आएंगे और 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के जश्न में शामिल होंगे।


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: असम में एनडीए की बंपर बढ़त

ताजा रुझानों के मुताबिक, असम में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 98 सीटों के साथ बंपर बढ़त पर सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं इंडी 26 सीटों के साथ आगे बढ़ रही है। जबकि अन्य के खाते में अबतक 2 सीटें आई है। 
 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: जालुकबारी में 4,979 वोटों से आगे चल रहे हिमंता बिस्वा सरमा

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, असम की जालुकबारी विधानसभा सीट पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 4,979  वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग 1,010 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर पीछे चल रही हैं। 
 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न शुरू

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा ने असम में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और पश्चिम बंगाल में आगे चल रही है। काउंटिंग जारी है।


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे- बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया

असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, "यह जनता का आशीर्वाद है। हम निश्चित रूप से असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। आज असम की जनता ने एक ऐतिहासिक जनादेश हमें दिया है। हम अभी इंतजार करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। शुरुआती रूझानों में भाजपा आगे चल रही है।'
 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: हर वोट की अच्छे से गिनती हो, उसपर हमारी नजर- गौरव गोगोई

असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा, "अभी शुरुआत है। हम देखेंगे कि पूरे प्रदेश में किस तरह वोटों की गिनती चल रही है। हर वोट की अच्छे से गिनती हो, उसपर हमारी नजर है।"


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे- बीजेपी उम्मीदवार राजदीप राय

सिलचर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजदीप राय ने कहा, "सिलचर में बहुत बड़े अंतर से हमारी जीत होगी। असम में हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।"


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: 84 सीटों पर आगे चल रही NDA

असम के रुझानों में एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 84 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि INDI 24 और अन्य के खाते में अबतक 2 ही सीटें आई हैं। 

बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है।
 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: 70 सीटों पर NDA आगे

असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए आगे चल रही है। NDA 70, INDI 18 और अन्य 1 सीट पर आगे चल रही है। 
 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: नतीजा वैसा ही होगा जैसी हमें उम्मीद- सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि नतीजा वैसा ही होगा जैसा हमने उम्मीद की थी। भाजपा के नेतृत्व में फिर से NDA सरकार बनेगी। हमने यह विश्वास के साथ कहा था कि हम अपने सहयोगियों के साथ 100 (सीटों) के करीब हैं।


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: NDA 65 सीटों पर चल रही आगे

असम में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए 65 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: हिमंता बिस्वा सरमा 4,500 वोटों से आगे

हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबाड़ी में 4,500 वोटों से आगे चल रहे हैं। 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: चुनाव के नतीजे बहुत अच्छे होंगे- भूपेन कुमार बोरा

भाजपा उम्मीदवार भूपेन कुमार बोरा बिहपुरिया विधानसभा सीट के काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'असम की जनता मुख्यमत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में इसलिए एकजुट हुई है क्योंकि असम को विकास चाहिए। चुनाव के नतीजे बहुत अच्छे होंगे।'
 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: असम में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी- चुनाव सह-प्रभारी सुनील शर्मा

भाजपा के असम चुनाव सह-प्रभारी और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, '5 राज्यों(जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं) में भाजपा के प्रति और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का समर्थन देखने को मिला है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से असम, बंगाल और पुडुचेरी में सरकार बनाएगी। भाजपा का तमिलनाडु और केरलम में वोट प्रतिशत बढ़ेगा। असम में भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रति लोगों का समर्थन देखने को मिला है।'


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: इन सीटों पर कांग्रेस चल रही आगे

असम की कुछ ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस और उसके सहयोगी आगे चल रहे हैं। सुबह  8 बजकर 50 मिनट तक असम की विधानसभा सीटें- दूधनोई (ST), जालेश्वर, चेंगा, नजीरा, सोनाई, जोरहाट, हैलाकांडी, बिस्वनाथ और करीमगंज दक्षिण पर कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी आगे चल रहे हैं। 
 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: एनडीए ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई

असम में एनडीए ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस महज 7 सीटों पर आगे है।


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: रुझानों में बीजेपी आगे

असम में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 27 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है।


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: सुबह 8 बजे से वोटों की शुरू

असम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: तीसरी बार बनने जा रही BJP की सरकार- बीजेपी नेता विजय गुप्ता

असम: गुवाहाटी सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विजय गुप्ता ने कहा, ‘भाजपा आश्वस्त है कि उसकी सरकार यहां तीसरी बार बनने जा रही है और बहुत अच्छे अंतर से हमारे सभी उम्मीदवार जीतेंगे...जनता का आशीर्वाद और स्नेह हमें मिला है।’


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा कड़ी

असम: वीडियो जोरहाट में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर से है। जोरहाट, मरियानी और टिटाबोर विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती यहीं होगी।

126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी।


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: BJP-लीड वाली सरकार बनेगी- प्रद्युत बोरदोलोई

दिसपुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "वोटों की गिनती अब बहुत जल्द शुरू होने वाली है। आप पूरे असम में महसूस कर सकते हैं कि लोगों ने BJP और BJP-लीड वाले NDA को भारी वोट दिया है। मुझे यकीन है कि आज शाम तक, असम के लोग बहुत पक्का जनादेश देंगे कि लगातार BJP-लीड वाली सरकार बनेगी और हिमंत बिस्वा सरमा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।"
 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: वोटों की गिनती को लेकर अंतिम चरण में तैयारियां

कामरूप (मेट्रो) जिले के अंतर्गत आने वाले पाँच LACs के लिए वोटों की गिनती के एजेंट, गुवाहाटी के मणिराम दीवान ट्रेड सेंटर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचना शुरू हो गए हैं।

126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: इन सीटों पर टिकीं निगाहें

असम विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ सीटों पर सभी की खास निगाहें टिकी हुई हैं। इसमें जलुकबाड़ी (हिमंता बिस्वा सरमा) और जोरहाट (गौरव गोगोई) शामिल है। 


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: हिमंता और गौरव गोगोई के बीच मुख्य मुकाबला

असम में सबसे बड़ा मुकाबला हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच है। हिमंता 2001 से जलुकबाड़ी सीट से विधायक हैं और अपनी जीत का अंतर बढ़ाते रहे हैं। इस बार के चुनाव में भारी मतदान दर्ज किया गया, जिसे सत्ता और विपक्ष दोनों अपने पक्ष में बता रहे हैं।  


Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam: सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होगी शुरू

असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सरकार बनने के लिए 64 सीटों की जरूरत है।

मौजूदा समय में सत्ता में बीजेपी की अगुवाली वाला NEDA गठबंधन काबिज है। इसी के साथ NEDA गठबंधन तीसरी बार हैट्रिक की कोशिश में है। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाला ASM गठबंधन वापसी की उम्मीद में है। 

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड