Kerala Election Result 2026: कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, केरल में लेफ्ट का किला ढहा; UDF को मिला बहुमत
Kerala Election Result 2026: Election Commission of India (ECI) के आधिकारिक आंकड़ों के साथ सीट-वाइज विजेता और हारने वाले उम्मीदवार, वोट काउंटिंग, और पार्टी प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही जगह पाएं।
- चुनाव न्यूज़
- 6 min read

Kerala Assembly Election Result 2026: राज्य में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुए थे। केरल में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय रहा। CM पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहा था, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) भी सत्ता की राह तलाश कर रहा था।
Live Blog
केरल की 140 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी।
हम 100 का आंकड़ा पार कर रहे हैं- कांग्रेस सांसद के. सुरेश
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा, "अभी वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई है। इसलिए, हम 100 का आंकड़ा पार कर रहे हैं। अब, गिनती का आखिरी दौर चल रहा है। हमारे चुने हुए विधायक तिरुवनंतपुरम आएंगे, विधायक दल की बैठक करेंगे और हमारी गठबंधन पार्टियों से बात करेंगे। उसके बाद, UDF की बैठक बुलाई जाएगी। सब कुछ कांग्रेस आलाकमान तय करेगा..."
Bengal Election Result LIVE: 'PM मोदी ने झालमुरी का जो झाल दिखाया था, वो...'
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने झालमुरी का जो झाल दिखाया था वह अब ज्वार बनकर बंगाल में राष्ट्रवाद का नया सूर्य और नया कमल खिलाने के लिए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का बंगाल के साथ आत्मीय संबंध रहा है... क्षेत्र, भाषा, जाति, वर्ग में लड़ाने के अपने टेम्पलेट से विपक्ष को बाज़ आना चाहिए।"
Advertisement
Kerala Election Result LIVE: हरिपाद सीट से जीते कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला
कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला हरिपाद विधानसभा सीट से 23,377 वोटों के अंतर से जीत गए हैं।
Kerala Election 2026 LIVE: केरल की जनता का आभारी हूं- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने कहा, "विधानसभा चुनाव में हमें जबरदस्त जीत दिलाने के लिए मैं केरल की जनता का आभारी हूं। यह उसी बात की पुनरावृत्ति है जो स्थानीय निकाय चुनावों में हुई थी। यह LDF की जन-विरोधी गतिविधियों और नीतियों के ख़िलाफ़ एक स्पष्ट जनादेश है।"
Advertisement
Kerala Election 2026 LIVE: केक काटकर कांग्रेस ने मनाया जश्न
तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने राज्य में 71 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सन्नी जोसेफ, नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन, सांसद शशि थरूर और के. सुरेश, तथा नेता रमेश चेन्निथला ने जश्न के तौर पर केक काटा।
Kerala Election Result LIVE: हमने 89 का आंकड़ा पार कर लिया है- कांग्रेस सांसद जेबी माथेर
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर कहती हैं, "हमने 89 का आंकड़ा पार कर लिया है, 100 तक पहुंचने में बस 11 सीटें बाकी हैं। यह एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं ज्यादा है। केरल की जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को एक निर्णायक जीत का तोहफा दिया है। यह उत्साह, उमंग और गर्व का पल है। हम केरल की जनता के आभारी और शुक्रगुजार हैं। यह इस बात का भी आईना है कि CPI(M) के नेतृत्व वाला LDF किस कदर बुरी तरह नाकाम रहा और सत्ता-विरोधी लहर (anti-incumbency factor) ने अपना असर बखूबी दिखाया।"
Kerala Election Result: केरल में बहुमत के पार UDF
चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने बहुमत ते आंकड़ा पार कर लिया है। UDF 74 से ज्यादा सीटों पर आगे है। वहीं, LDF ने 33 और एनडीए ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत 71 है।
Kerala Election Result: बहुमत के करीब कांग्रेस गठबंधन
केरल में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच रहा है। शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने 69 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, LDF 30, बीजेपी 3 सीटों पर आगे है।
Kerala Election Result LIVE: 'INDI गठबंधन की फूट डालने वाली राजनीति हार जाएगी'
केरल BJP के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हम चुनाव नतीजों का इंतजार करेंगे। नतीजे आज दोपहर तक आ जाएंगे, और तब हम इस पर अपनी टिप्पणी देंगे। हम एक लोकतंत्र में हैं। कोई भी राजनीतिक पार्टी किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी का भविष्य तय नहीं कर सकती। यह CPM और कांग्रेस का आम घमंड है, जहां उन्हें किसी तरह यह लगता है कि लोग क्या करेंगे, यह वे ही तय करेंगे। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। यह एक लोकतंत्र है। यह चीन या रूस नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि INDI गठबंधन की फूट डालने वाली राजनीति हार जाएगी। INDI गठबंधन की पार्टियों का भ्रष्टाचार हार जाएगा, और लोग अपने राज्य को भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की राह पर ले जाने का चुनाव करेंगे।"
Kerala Result LIVE: लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को शानदार जीत मिलेगी- MV गोविंदन
शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए CPM के राज्य सचिव MV गोविंदन ने कहा, "डाक मतों के रुझान हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं। हमारे आत्मविश्वास में कोई बदलाव नहीं आया है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को शानदार जीत मिलेगी। मैं आज, कल और उसके अगले दिन भी AKG सेंटर में ही रहूंगा।"
Kerala Election Result 2026: UDF 20 से ज्यादा सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में UDF 22 सीटों पर, LDF 9 सीटे पर और एनडीए 2 सीटों पर आगे है।
Kerala Election Result LIVE: केरल की 140 सीटों पर काउंटिंग शुरू
केरल की 140 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजते ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रुझान आने लगेंगे।
Kerala Result LIVE: BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.के. कृष्णदास ने कहा, "हमें अच्छी उम्मीदें हैं। इस चुनाव में, हम 140 सीटों में से कई सीटें जीतेंगे। हमें इस चुनाव पर पूरा भरोसा है। इस चुनाव के बाद, NDA केरल की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगा। अभी केरल में दो-ध्रुवीय राजनीति है, जिसमें एक तरफ LDF और दूसरी तरफ UDF है। लेकिन इस चुनाव में, आप केरल में एक त्रि-ध्रुवीय चुनाव देख सकते हैं..."
Kerala Election Result 2026: 100% UDF की जीत होगी- एम. विंसेंट
कोवलम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एम. विंसेंट ने कहा, "अपने क्षेत्र में, मुझे उम्मीद है कि मैं चुनाव जीतूंगा क्योंकि मुझे लोगों पर पूरा भरोसा है। मैंने पिछले 10 सालों से लोगों के लिए काम किया है, और यह चुनाव में दिखेगा... 100% UDF की जीत होगी।"
Kerala Election Result 2026: अलप्पुझा के स्ट्रांग रूम खोला गया
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी। अलप्पुझा के एसटी जोसेफ स्कूल में स्ट्रांग रूम खोला गया।
Kerala Election: हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे- सन्नी जोसेफ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है। हम जीतेंगे। यह स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों की ही पुनरावृत्ति होगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे। सीटों की संख्या का हम अभी अनुमान नहीं लगा सकते।
Kerala Election Result 2026 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी गिनती
मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू होगी। केरल में 43 जगहों पर कुल 140 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी 140 सीटों पर आज चुनाव नतीजे आएंगे।
Kerala Result 2026 LIVE: 2021 में ऐसे थे नतीजे
2021 के विधानसभा चुनाव में एलडीएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 सीटें जीती थीं, जबकि यूडीएफ को सिर्फ 41 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। उस समय के नतीजे भी कई एग्जिट पोल के अनुमानों से बिल्कुल उलट निकले थे।
Result 2026 LIVE: 140 सीटों पर शुरू होगी वोटों की गिनती
केरल चुनाव 2026 के लिए आज फैसले का दिन है। सुबह 8 बजे से सभी 140 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। थोड़ी देर में शुरुआती रुझान आने लगेंगे। इस बार केरल में रिकॉर्ड 78.27 प्रतिशत मतदान हुआ।