LIVE BLOG

Bengal Election Result: ममता हारी, सुवेंदु जीते.... बंगाल चुनाव की काउंटिंग में सुबह से लेकर रात तक क्या-क्या हुआ? यहां पढ़िए एक-एक अपडेट

West Bengal Election Result 2026 LIVE: hindi.eci.gov.in और results.eci.gov.in पर देखें पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 की ताजा अपडेट्स। Election Commission of India (ECI) के आधिकारिक आंकड़ों के साथ सीट-वाइज विजेता और हारने वाले उम्मीदवार, वोट काउंटिंग, और पार्टी प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही जगह पाएं।

Follow : Google News Icon  
West Bengal Election Result 2026
ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से हारीं, सुवेंदु अधिकारी जीते | Image: Republic

West Bengal Elections Result 2026: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर सबसे बड़े उलटफेर हो गया, इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने यहां बड़ी जीत हासिल कर ली है। सुवेंदु को ममता से 15 हजार ज्यादा वोट मिले हैं। ऐसे में भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर के बाहर तनाव की स्थिति  देखने को मिल रही है। पढ़ें पूरा अपडेट।  

Live Blog

पश्चिम बंगाल में आज (4 मई) को चुनावी नतीजे घोषित हो गए हैं। ममता बनर्जी अपनी खुद की भवानीपुर सीट हार गई हैं। भवानीपुर विधानसभा सीट से लड़ रहीं ममता को बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। ऐसे में भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर के बाहर तनाव की स्थिति  देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण में 23 अप्रैल को वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी। वहीं, 2 मई को दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग हुई थी। पढ़ें पूरा अपडेट। 


ममता बनर्जी को हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी का बयान

Bengal high profile seat result: भवानीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। बड़ी जीत हासिल करने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि उनकी जीत के पीछे क्या कारण था। जानें सुवेंदु ने और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

का बड़ा बयान और जीत के मायने।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में आज का सबसे बड़ा उलटफेर भवानीपुर सीट पर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री और टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी को भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने कड़े मुकाबले में 15,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। अपनी बड़ी जीत के बाद सुवेंदु ने इसे ममता बनर्जी के राजनीतिक सफर का 'रिटायरमेंट' करार दिया।

सुवेंदु बोले- 'बंगाली हिंदुओं ने मुझे वोट दिया' 

जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को हराना बेहद जरूरी था। उन्होंने इस जीत का श्रेय समाज के अलग-अलग वर्गों को दिया। सुवेंदु ने अपनी जीत को 'हिंदुत्व की जीत' बताया। उन्होंने दावा किया कि बंगाली हिंदुओं, सिखों, जैनों और गुजरातियों ने उन्हें दिल खोलकर समर्थन दिया।

सुवेंदु अधिकारी चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि भवानीपुर के करीब 13,000 CPM समर्थकों में से लगभग 10,000 ने उन्हें वोट दिया। सुवेंदु ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें कई बार फोन किया और इस सीट को लेकर चिंता जताई थी।


सुवेंदु अधिकारी ने जीत के बाद मिठाई बांटी

कोलकाता: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद मिठाई बांटी। 


Advertisement

ममता बनर्जी 563 वोटों से पीछे चल रही हैं

भवानीपुर विधानसभा सीट: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रात 8 बजकर 6 मिनट पर वोटों की गिनती के 16 राउंड के बाद 563 वोटों से पीछे चल रही हैं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।


भाजपा देश की पसंद बन रही है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 'भाजपा के लिए भारत और भारतीयता के भाव से बड़ा और कुछ नहीं है। हमारे लिए भारत सब कुछ है, भारतीयता सब कुछ है। भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं से राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा को पूरा करने वाली पार्टी है। इसलिए भाजपा देश की पसंद बन रही है, जनता के आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। भाजपा परिवार की नहीं, ज़मीन से जुड़ी राजनीति करती है इसलिए आज पूर्वोत्तर भाजपा से जुड़ता है, आज पूरा आदिवासी अंचल भाजपा को इतना प्रचंड जनादेश दे रहा है, इसलिए देश के मछुआरों का अभूतपूर्व समर्थन भाजपा के साथ है।'


Advertisement

आज से बंगाल भयमुक्त हुआ- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...डॉ मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने जिस सशक्त और समृद्ध समृद्ध बंगाल का सपना देखा था वो सपना कई दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था। आज 4 मई 2026 को बंगाल की जनता ने हम भाजपा कार्यकर्ता को वो अवसर दिया है। बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है। आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है। विकास के भरोसे से युक्त हुआ है..."


हमारा मंत्र है, 'नागरिक देवो भव:'- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारे हैं। हमारा मंत्र है, 'नागरिक देवो भव:'। हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है जहां भाजपा वहां गुड गवर्नेंस, जहां भाजपा वहां विकास। आप बीते 2 साल के ट्रेंड को देखिए। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी, महाराष्ट्र में भाजपा की जोरदार विजय हुई, दिल्ली में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई, बिहार में हमें पहले से भी बड़ी जीत मिली..."


उपचुनावों में भी एनडीए का परचम- PM मोदी

सिर्फ विधानसभा ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा के उपचुनावों में भी भाजपा उम्मीदवारों को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी सुनेत्रा पवार की बड़ी जीत का जिक्र किया और सभी राज्यों की जनता का आभार जताया। अंत में पीएम ने कहा कि जय-पराजय लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन भारत की रगों में दौड़ता लोकतांत्रिक संस्कार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
 


जनता के अटूट विश्वास की जीत- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोग और सुरक्षाबलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' क्यों है, यह इन नतीजों ने विश्व को दिखा दिया है। पीएम ने पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होने को ऐतिहासिक बताया। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में मतदान के नए रिकॉर्ड और महिलाओं की भारी भागीदारी की उन्होंने विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत चुनावी प्रक्रियाओं और संवैधानिक संस्थाओं में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।


आज बंगाल भयमुक्त हुआ और नया सूर्य उदय हुआ- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा- भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर कितने जुल्म और अत्याचार हुए, आप सोच नहीं सकते, आज बंगाल भयमुक्त हुआ और नया सूर्य उदय हुआ 

जनता के अटूट विश्वास की जीत- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोग और सुरक्षाबलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' क्यों है, यह इन नतीजों ने विश्व को दिखा दिया है। पीएम ने पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होने को ऐतिहासिक बताया। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में मतदान के नए रिकॉर्ड और महिलाओं की भारी भागीदारी की उन्होंने विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत चुनावी प्रक्रियाओं और संवैधानिक संस्थाओं में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।


भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जय पराजय लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है। लेकिन पांच प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व के दिखाया है ये हमारा भारत, मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है... लोकतंत्र, डेमोक्रेसी, हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है। ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है। ये हमारी रगो की संस्कार सरिता है और आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है। आज भारत का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं। पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं। इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है। ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है।" 


PM मोदी ने माला ली और नितिन नवीन को पहनाई

दिल्ली: जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाने के लिए आगे बढ़े, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माला ली और नितिन नवीन को पहनाई। असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मंच पर पहुंचे।  


जश्न मनाने के लिए BJP मुख्यालय पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे।


'ममता बनर्जी नियमों का उल्लंघन कर रही'- सूर्यनिल दास

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के मुख्य चुनाव एजेंट सूर्यनिल दास ने कहा- 'पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मोबाइल फोन के साथ और बिना ID कार्ड के परिसर में घुस गईं। चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि ID कार्ड पर QR कोड होगा, जिसे काउंटिंग हॉल में जाने देने से पहले स्कैन किया जाएगा। जब उनके पास ID कार्ड था ही नहीं तो उन्हें अंदर कैसे जाने दिया गया? उन्हें फोन कैसे ले जाने दिया गया? मतगणना तब तक नहीं होगी जब तक जिम्मेदारी तय नहीं की जाती कि यह किसने किया? बंगाल पुलिस अपनी जिम्मेदारी भूल चुकी है... ममता बनर्जी नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।' 


श्यामा प्रसाद जी का सपना पूरा हुआ- लॉकेट चटर्जी

आसनसोल: भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा- 'आज श्यामा प्रसाद जी का सपना पूरा हुआ है और हमारे कार्यकर्ता को इतना मारना-पीटना, इतने सालों से हमने जो सहा है आज जनता ने उसको जवाब दे दिया है।'
 


6 बजे BJP मुख्यालय में पहुंच रहे PM मोदी, कार्यकर्ता बेकरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर जाएंगे। पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी को मिली बड़ी बढ़त के बाद यह दौरा बेहद खास है। सूचना मिलते ही बीजेपी के सभी कार्यकर्ता उत्साह से भर गए हैं और प्रधानमंत्री को देखने के लिए बेकरार है।
 


गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक भगवा- CM धामी

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद जश्न समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज बहुत ही भव्य और ऐतिहासिक क्षण है। जब असम में तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनी है। बंगाल में देश की आजादी के बाद ऐसा क्षण आया है कि पूरा भगवा हो गया... गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक भगवा ही लहरा रहा है..." 


बंगाल में ममता की हार पर दिल्ली में CM रेखा ने मंत्रियों संग चखी 'झालमुड़ी'

दिल्ली सचिवालय में ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ जश्न, CM रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग BJP की बहुमत जीत मनाई; पश्चिम बंगाल की जीत को बताया खास, कहा, यह पीएम नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल की जीत है। 


पश्चिम बंगाल के साथ न्याय होगा- परवेश वर्मा

परवेश वर्मा ने कहा- 'पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ खासकर हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहा था, भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की जाती थी, एक भी विकास की योजना वहां पर लागू नहीं थी। ये पार्टी की बहुत बड़ी जीत है और पश्चिम बंगाल के साथ न्याय होगा। वहां पर विकास के कार्य होंगे। प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उनका विज़न आज पूरे देश में लोग देख रहे हैं... पार्टी के तमाम लाखों करोड़ों कार्यकर्ता जिनकी मेहनत का परिणाम हमें देखने को मिल रहा है... आज हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है।'  


Bengal Election Result: यह बीजेपी की चाल है, हम ही जीतेंगे- ममता बनर्जी

भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जाएं। यह BJP की चाल है; मैं कल से ही यह कह रही हूं कि वे पहले उन्हें ही आगे दिखाएंगे। उन्होंने कई जगहों पर काउंटिंग रोक दी है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनमें कोई मेल नहीं है; केंद्रीय बलों के दरिए हर तरफ से TMC पर जुल्म किए जा रहे हैं। SIR के जरिए उन्होंने वोट चुराने की कोशिश की, और अब भी हम 100 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं की जा रही है। सब कुछ गलत रिपोर्ट किया जा रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह से अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है, और केंद्रीय बल भी उनके साथ हैं। पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से कहती हूं कि निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं है; सूरज डूबने के बाद आप ही जीतेंगे। अभी 2-4 राउंड की काउंटिंग हुई है, काउंटिंग 14-18 राउंड तक चलती है, और हम ही जीतेंगे। किसी को भी डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।"  


Bengal Elections LIVE: ममता दीदी का खेल खत्म- राजू बिष्ट

BJP सांसद राजू बिष्ट ने कहा, "बंगाल में ममता दीदी का खेल खत्म हो चुका है। अब तक के रुझान साफ ​​तौर पर दिखाते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में BJP 180 से ज्यादा सीटें जीतेगी, और BJP का मुख्यमंत्री शपथ लेगा। यह उनके 15 साल के कुशासन की हार है... यह सच्चाई की जीत है... पश्चिम बंगाल में हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हुए हैं; यह जीत उन्हें समर्पित है।"


Bengal Election Result 2026 LIVE: BJP कार्यकर्ताओं ने बांटी झालमुड़ी

कोलकाता में पार्टी दफ्तर पर BJP कार्यकर्ताओं ने 'झालमुड़ी' बांटी और जश्न मनाया।


Bengal Election Result LIVE: कोलकाता में BJP का जश्न शुरू

कोलकाता स्थित BJP कार्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। ECI के रुझानों के अनुसार, BJP 173 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


Bengal Election Result LIVE: यह अंतिम नतीजा नहीं है- कुणाल घोष

TMC नेता और बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, "अभी सिर्फ 3-5 राउंड की गिनती हुई है। इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है, क्योंकि अभी लंबा सफर बाकी है। यह अंतिम नतीजा नहीं है... मैं रुझानों पर कभी टिप्पणी नहीं करता। आज भी मैं ऐसा नहीं करूंगा, क्योंकि मौजूदा रुझान सिर्फ 5-7 राउंड तक ही सीमित हैं। अभी 22 राउंड बाकी हैं।"
 


Bengal Election Result: भवानीपुर से 8 हजार वोटों से आगे हुईं ममता

भवानीपुर सीट पर चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर सीएम ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है। वे 8 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। वहीं शुभेंदु अधिकारी दूसरे नंबर पर हैं। 


West Bengal Election Result LIVE: नाओदा सीटे से हुमायूं कबीर आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर इस समय मुर्शिदाबाद जिले की नाओदा सीट से 8069 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।


West Bengal Election Result LIVE: भवानीपुर से फिर आगे हुईं CM ममता

भवानीपुर सीट से CM ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। तीसरे राउंड की वोटिंग पूरी होने के बाद सीएम ममता 898 वोटों से आगे हो गई हैं। वहीं, शुभेंदु पिछड़ गए हैं। 


West Bengal Election Result 2026 LIVE: रुझानों में बीजेपी को बहुमत

रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी 152 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी ने 95 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
 


Bengal Elections LIVE: शिक्षित हिंदू लोगों ने ममता बनर्जी को नकार दिया- शुभेंदु

शुरुआती रुझानों पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "BJP स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बना रही है। कोलकाता के शिक्षित, हिंदू लोगों ने ममता बनर्जी को नकार दिया है; शुरुआती रुझान यही कह रहे हैं।"
 


Bengal Election Result LIVE: भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी हुए आगे

भवानीपुर सीट से दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद शुभेंदु अधिकारी फिर से आगे हो गए हैं। सीएम ममता बनर्जी करीब 1500 वोटों के अंतर से पीछे हो गई हैं। 


Bengal Election Result LIVE:उम्मीद है कि भाजपा की सरकार बनेगी- शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "भवानीपुर में 6-7 राउंग की गिनती के बाद मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नंदीग्राम में मुझे अपेक्षा से ज्यादा वोट मिला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा की सरकार बनेगी...इस बार हिंदू एकीकरण हुआ है। मुसलमान जिस तरीके से TMC को वोट देतें हैं, इस बार उस तरीके से नहीं दिया है। कुछ वोट मुस्लिम समर्थक पार्टी को गए हैं...अभी इतनी जल्दबाजी करने की कोई ज़रूरत नहीं है।"


Bengal Election Result LIVE: महाजंगलराज समाप्त होकर रहेगा- भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "भाजपा के कार्यकर्ताओं का सपना साकार हो रहा है। आज हमारी सरकार बनकर रहेगी। स्वतंत्रता के बाद ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो गए हैं। महाजंगलराज समाप्त होकर रहेगा।"


Bengal Election 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे

शुरुआती रुझानों में भवानीपुर सीट के ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, BJP के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं। नंदीग्राम सीट से भी शुभेंदु अधिकारी आगे हैं। 
 


Bengal Election Result 2026: 70 सीटों पर बीजेपी आगे

बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। BJP 70, TMC 47 और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। 


Bengal Election Reult LIVE: काउंटिंग शुरू होते ही आने लगे रुझान

बंगाल में वोटों की गिनती शुरू होते ही रुझान आना शुरू हो गए हैं। पहले रुझान में बीजेपी 21 और टीएमसी 4 सीटों पर आगे है। 
 


West Bengal Election Result LIVE: 293 सीटों पर मतगणना शुरू

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी देर में रुझान आने लगेंगे। दिन तक तस्वीर साफ हो सकती है कि बंगाल में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है। 


मतगणना केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू- SP सूर्य प्रताप यादव

बीरभूम जिला पुलिस पूरे इलाके में गश्त कर रही है और बीरभूम जिले के सऊदी रामकृष्ण शिल्प विद्यापीठ स्थित मतगणना केंद्र के बाहर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

SP सूर्य प्रताप यादव ने कहा, "मतगणना केंद्र पर पहले से ही तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। हमारे सभी अधिकारी ड्यूटी पर हैं। लोगों को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। यहां हर मतगणना केंद्र पर 3 कंपनियां तैनात हैं। पूरे जिले में, चुनाव के बाद की स्थिति को देखते हुए कुल 37 कंपनियां तैनात की गई थीं... हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा।"


West Bengal Election Result: BJP अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी- दिलीप घोष

खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। BJP अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बंगाल में पहले कानून-व्यवस्था नहीं थी। जब से चुनाव आयोग ने सब कुछ अपने हाथों में लिया है, जिस तरह शांतिपूर्ण चुनाव हुए, वैसे ही वोटों की गिनती भी होगी, और वैसे ही नई सरकार भी शपथ लेगी। 


Bengal Election Result: यहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

वोटों की गिनती से पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हर जगह इंतजाम एक जैसे हैं; कोई संवेदनशील या गैर-संवेदनशील गिनती केंद्र नहीं है। यहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। CAPF के अलावा, सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस भी तैनात है। हर तरह के इंतजाम किए गए हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है।"


West Bengal Election Result: भारी बहुमत के साथ मिलेगी जीत- TMC उम्मीदवार गौतम देब

सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार गौतम देब ने कहा कि मेरी पार्टी राज्य स्तर पर बहुत ही आरामदायक बढ़त बनाने जा रही है। जहां तक सिलीगुड़ी की बात है, यह मेरा गृह नगर है, मेरी मातृभूमि है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी सिलीगुड़ी की भलाई के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं यहां पहली बार चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने पूरी ईमानदारी, गरिमा और निष्ठा के साथ काम किया है। मुझे उम्मीद है कि सिलीगुड़ी के लोग बड़ी संख्या में मेरा समर्थन करेंगे। मुझे 100% विश्वास है कि हमारी पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।


Bengal Election Result: शशि पांजा ने क्या कहा?

TMC नेता और श्यामपुकुर सीट से उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, "हम वे सभी कागजात साथ लाते हैं जिनके जरिए हम वोटों की गिनती पर नजर रखते हैं। यह सारा काम चुनाव आयोग का है। यहां सब कुछ ऐसे ही फेंक दिया जा रहा है। क्या हम यहां झगड़ा करने आए हैं? क्या हम यहां गोलियां, गोला-बारूद और पिस्तौल लेकर आए हैं?"


West Bengal Elections Result 2026: भवानीपुर में TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच बहस

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच तीखी बहस हो गई। BJP के काउंटिंग एजेंट ने कहा, "वे अपने ID कार्ड साथ नहीं लाए हैं। हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में BJP बहुमत से जीत रही है, और भवानीपुर में भी।"


Elections Result 2026: CEO के दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात

कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।


Bengal Election: BJP जानबूझकर बिजली कटौती करवा रही है- ममता बनर्जी

मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "अलग-अलग जगहों से ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं जिनसे पता चलता है कि BJP जान-बूझकर बिजली कटौती करवा रही है। हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के ऑसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक- हर जगह ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बिजली गुल करके CCTV कैमरों को बंद किया जा रहा है, और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियां आती-जाती दिख रही हैं।" ममता बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे सतर्क रहें और हर चीज पर कड़ी नज़र रखें। जिस तरह मैं हर चीज पर नजर रखने के लिए पूरी रात जाग रही हूं, उसी तरह आप भी पूरी रात जागते रहें और स्ट्रॉन्ग रूम में लोगों के वोटों की पहरेदारी करें। अगर कोई भी कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करता है, तो उसे तुरंत घेर लें और औपचारिक शिकायत दर्ज करवाएं।


Elections Result 2026: मतगणना के लिए तैयारियां पूरी

मतगणना से पहले सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियां की गई हैं। CRPF के महानिदेशक जीपी सिंह ने रविवार को मतगणना केंद्र का दौरा किया और सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों की व्यवस्था, प्रवेश-निकास के पॉइंट्स, निगरानी सिस्टम और संवेदनशील इलाकों का गहराई से जायजा लिया। इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। 


West Bengal Elections Result 2026: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में 293 सीटों पर आज मतगणना होगी। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) के बीच माना जा रहा है। कई जानकारों का मानना है कि इस बार बंगाल की सत्ता में बीजेपी अपना परचम लहरा सकती है। 
 

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड