kumar-vishwas-daughter-agrata-sharma-kainchi-dham-visit-photos

Agrata Sharmma: कैंची धाम पहुंचीं कुमार विश्वास की बेटी अग्रता, गुलाबी सूट में सादगी ने जीता सबका दिल- PHOTOS

Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharmma: मशहूर कवि और साहित्यकार कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शादी के बाद से ही अग्रता अक्सर अपने फैशन और खूबसूरत लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार उनका देसी अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अग्रता शर्मा में अपने पति पवित्र खंडेलवाल के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें उनकी सादगी और खूबसूरती साफ नजर आ रही है।

Image: Social Media
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अग्रता ने खास मौके पर पेस्टल पिंक रंग का खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड सूट पहना था। उनके शॉर्ट स्ट्रेट-कट कुर्ते पर डार्क पिंक फ्लोरल डिजाइन बना हुआ था, जो गर्मियों के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट लग रहा था। 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कुर्ते की वी-नेकलाइन और उस पर की गई व्हाइट कटआउट डिटेलिंग उनके लुक को और खास बना रही थी। अपने कुर्ते के साथ अग्रता ने मैचिंग फ्लेयर्ड प्लाजो और प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था। 

Image: Social Media
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस एलिगेंट आउटफिट के साथ उन्होंने ब्राउन हैंडबैग और न्यूड शेड सैंडल पहनी थी, जिसने उनके पूरे लुक को कम्पलीट किया। अग्रता ने अपने लुक को ज्यादा हैवी नहीं बनाया। 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने हल्का मेकअप किया और बालों को खुला रखा। उनका यह सिंपल और नेचुरल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अग्रता द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कैंची धाम के आसपास की खूबसूरती भी देखने को मिली। 

 

Image: Social Media
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तस्वीरों में उनके पति पवित्र खंडेलवाल भी काफी स्मार्ट नजर आए। उन्होंने ऑलिव ग्रीन पैंट और व्हाइट शर्ट पहन रखी थी, जो उनके लुक को क्लासी बना रही थी।

Image: Social Media
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यात्रा के दौरान अग्रता और पवित्र ने स्थानीय पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ इस खास अनुभव की झलक भी साझा की, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड