
Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए CRPF में आवेदन का आखिरी मौका, अंतिम तिथि नजदीक
CRPF Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF ने कांस्टेबल टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर विंग भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ तकनीकी ट्रेड्स में ITI सर्टिफिकेट और संबंधित क्षेत्र का अनुभव भी मांगा गया है।
वहीं, ड्राइवर पद के लिए वैध भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
आयु सीमा-
ड्राइवर पद के लिए: 21 से 27 वर्ष
अन्य पदों के लिए: 18 से 23 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
Advertisement
आवेदन शुल्क-
General / OBC / EWS: ₹100
SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार: शुल्क माफ
सैलरी- चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक मासिक वेतन और कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
Image: X
चयन प्रक्रिया-
- Physical Efficiency Test
- Physical Standard Test
- Computer Based Test
- ट्रेड टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
Image: XAdvertisement
आवेदन प्रक्रिया-
उम्मीदवार CRPF Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज
- 10वीं मार्कशीट
- ITI सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद के लिए)
CRPF Bharti Last Date: इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
Image: Republic