
Melody Toffee Recipe: बाजार में महंगी मिल रही मेलोडी? घर पर मिनटों में तैयार करें वैसी ही चॉको टॉफी, नोट करें आसान रेसिपी
Melody Toffee Recipe: बाजार में मिलने वाली बच्चों और बड़ों की पसंदीदा 'मेलोडी' चॉकलेट टॉफी अब आप बेहद आसानी से और कम खर्च में घर पर ही तैयार कर सकते हैं। अगर बाजार के दाम आपकी जेब पर भारी पड़ रहे हैं, तो इस सिंपल रेसिपी की मदद से आप मिन्टों में बिल्कुल वैसा ही चॉको-चॉकलेट ट्विस्ट घर की रसोई में ला सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
घर पर आप वही 'मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है' वाला स्वाद पा सकते हैं। यह बच्चों के लिए सुरक्षित और आपके बजट के अनुकूल है।मिल्क और कोको पाउडर, मक्खन, दूध, कंडेंस्ड मिल्क, कैरामेल सॉस, चीनी आदि लें।
एक तले वाले पैन में मक्खन पिघलाएं। इसमें दूध और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं जब तक चीनी घुल न जाए। अब इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालें और लगातार चलाते रहें।
Advertisement
अब मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस डालें। यह टॉफी को वह खास बाजार जैसी खुशबू और स्मूदनेस देता है।
एक छोटे पैन में कैरामेल सॉस और एक चम्मच दूध गर्म करके गाढ़ा और चिपचिपा घोल तैयार कर लें। यही वो सीक्रेट है जो आपकी टॉफी को 'चॉकलेटी' बनाता है।
Advertisement
हाथों पर घी लगाएं और मिश्रण का छोटा हिस्सा लेकर गोल करें। बीच में कैरामेल रखें और टॉफी का लंबा आकार दें। टॉफियों को 1 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें। बटर पेपर में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
टॉफी को फ्रिज में रखने से यह 15 दिनों तक ताजी रहती है और फिर मेलोडी खाइए और खुद जान जाइए।