moringa ke patto ki chutney recipe at home moringa leaves chutney sahjan ke patte

Moringa Ki Chutney Recipe: गर्मी में घर में बनाएं खट्टी-मीठी मोरिंगा के पत्तों की चटनी, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना; नोट करें विधि

Moringa Leaves Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का और स्वादिष्ट खाना हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में अगर खाने के साथ एक स्वादिष्ट चटनी मिल जाए तो साधारण भोजन भी खास बन जाता है। मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इन्हें डाइट में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको मोरिंगा के पत्तों की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जो खाने का स्वाद दोगुना कर देगी।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: मोरिंगा के पत्ते, 2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा, 1 छोटा चम्मच गुड़, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच तेल

 

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच राई, 5-6 करी पत्ते, 1 सूखी लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच तेल
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले मोरिंगा के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें।
 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें मोरिंगा के पत्ते डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं, जब तक पत्ते नरम न हो जाएं। गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें।
मिक्सर जार में भुनी मूंगफली, इमली का गूदा, गुड़, नमक और तैयार मिश्रण डालकर पीस लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर स्मूद चटनी तैयार कर लें। अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता व सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं। तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें।

 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोरिंगा की यह खट्टी-मीठी चटनी रोटी, पराठा, इडली, डोसा या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे आप नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक किसी भी समय परोस सकते हैं।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोरिंगा के पत्तों में विटामिन-ए, सी, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड