smart fridge hack 1 rupee coin trick

Fridge Tips: घर से बाहर जाने से पहले फ्रिज में रखें 1 रुपये का सिक्का, जानें क्या है इस वायरल ट्रिक के पीछे का रहस्य

Fridge Tips: गर्मियों का मौसम आते ही फ्रिज हमारी रसोई का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। खाने- पीने की चीजों को ताजा से लेकर फ्रेस और ठंडा करने तक, फ्रिज जरूर होता है। अक्सर हम काम या छुट्टियों के चलते घर से 1 या 2 दिन के लिए बाहर जाते हैं। इसके पीछे बिजली कटने की समस्या से अनजान रहते हैं। ऐसे में फ्रिज में रखा खाना कब खराब हो गया, यह पता लगाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसी समस्या का एक बेहद आसान और कारगर समाधान आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं इस ट्रिक के बारे में...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फ्रिज में एक रुपये का सिक्का रखने का तरीका मदद करता है कि आपकी अनुपस्थिति में फ्रिज का तापमान कितना स्थिर रहा। अगर लंबे समय तक बिजली गुल रहती है, तो फ्रीजर में रखी बर्फ पिघलने लगती है। 

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस प्रक्रिया में अगर आपका खाना खराब हो चुका है, तो उसे खाकर आप फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं। एक छोटा सा सिक्का इसी खतरे से बचाने में एक सुरक्षा कवच का काम करता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिर्फ एक गिलास, पानी और 1 रुपये के सिक्के की जरूरत होती है। गिलास को पानी से भरें और उसे फ्रीजर में रखकर पूरी तरह से जमा लें। जब पानी बर्फ की ठोस परत बन जाए, तो सिक्के को बर्फ के बिल्कुल ऊपर रख दें। 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस गिलास को फ्रीजर में वापस रख दें और फ्री होकर कहीं भी जाएं। जब आप वापस लौटें, तो सबसे पहले उस गिलास में सिक्के की स्थिति को गौर से देखें। सिक्के की जगह यह तय करती है कि आपको क्या करना चाहिए। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिक्का बर्फ के ऊपर ही टिका है, तो मतलब है कि फ्रीजर लगातार ठंडा रहा और खाना सुरक्षित है। यदि सिक्का थोड़ा नीचे धंस गया है, तो संकेत है कि बिजली कुछ समय के लिए गई थी और बर्फ आंशिक रूप से पिघली थी। 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिक्का गिलास के निचले हिस्से तक पहुंच चुका है, तो यह स्पष्ट है कि फ्रिज काफी लंबे समय तक बंद रहा और बर्फ पूरी तरह पिघल गई थी। ऐसी स्थिति में फ्रिज में रखा भोजन खराब होने की पूरी संभावना है। 

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तापमान बढ़ने से फ्रिज में रखे दूध, मांस, दही और अन्य डेयरी उत्पाद बहुत तेजी से खराब होते हैं। दूषित भोजन का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। 

Image: AI
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड