
किसी ने ढोल पर किया डांस, किसी ने डीजे पर लगाए ठुमके, WPL 2026 जीतने के बाद स्मृति मंधाना एंड टीम का जोरदार जश्न, VIDEO
RCB wins WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की ट्रॉफी दूसरी बार उठा ली है। इस जीत के बाद पूरी टीम ने डांस करते हुए सेलिब्रेट किया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का अपना ऐतिहासिक दूसरा खिताब जीत लिया है। RCB गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर चैंपियन बन गई है।
Image: @royalchallengers.bengaluru/instagram
RCB की कप्तान स्मृति मंधाना और पूरी टीम ने रात में WPL 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद जोरदार जश्न मनाया जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Image: @royalchallengers.bengaluru/instagramAdvertisement
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे टीम ने देर रात तक चली पार्टी में जमकर डांस करके जीत को सेलिब्रेट किया।
Image: @royalchallengers.bengaluru/instagram
पहले RCB की टीम ने बस में सेलिब्रेट किया और गाते-नाचते हुए जीत की खुशी मनाई। फिर जब टीम होटल पहुंच गई तो वहां होटल स्टाफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Image: @royalchallengers.bengaluru/instagramAdvertisement
पूरी टीम ने इस खुशी के मौके को ऐसे ही जाने नहीं दिया। पार्टी हॉल में ढोल बजाया गया जिसपर सभी खिलाड़ियों ने जमकर ठुमके लगाए। स्पिनर श्रेयंका पाटिल और बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने महफिल लूट ली।
Image: @royalchallengers.bengaluru/instagram