Khan Sir News: FIR दर्ज होने के बाद खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोचिंग के बाहर छात्रों की भारी भीड़, पुलिस ने की ये अपील

पटना के कदमकुआं पुलिस स्टेशन में 2 जून की रात कोचिंग संस्थान पर पथराव और फायरिंग की घटना के बाद खान सर (फैसल खान) समेत दो अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कोचिंग के बाहर 3 जून को छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई और नारे लगाए गए। पुलिस ने छात्रों से कोचिंग प्रतिस्पर्धा में न उलझने की अपील की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Khan Sir News After FIR filed the sword of arrest hung over Khan Sir
खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार | Image: ANI

बिहार पुलिस ने मशहूर शिक्षक फैसल खान (खान सर) के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। यह FIR पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज की गई है। अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। खान सर के साथ ही दो अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। मामला 2 जून की रात करीब 10:10 बजे खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के बाहर हुई पथराव और फायरिंग की घटना से जुड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों ने पहले संस्थान पर पथराव किया और तोड़फोड़ की। इसके बाद वीडियो में दो गार्ड्स द्वारा हवाई फायरिंग करते दिखाई दिए। पथराव में एक सुरक्षा गार्ड घायल भी हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर दो गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पटना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (उकसावा) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(9), 27 और 35 के तहत FIR दर्ज की है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद कर फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

कोचिंग के बाहर छात्रों की भारी भीड़

घटना के अगले दिन 3 जून को मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर सैकड़ों छात्र जमा हो गए। छात्रों ने “न्याय दो, सुरक्षा दो” के नारे लगाए। भारी पुलिस बल तैनात किया गया। छात्रों का कहना था कि वे पढ़ाई के लिए आए हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन्हें डरा रही हैं। एक छात्र ने कहा, “हम खान सर से पढ़ते हैं। हमें न्याय और सुरक्षा चाहिए।” तनाव के बीच भी छात्रों की भीड़ बनी रही और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई।

Advertisement

पुलिस ने की ये अपील

पटना पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वे कोचिंग सेंटरों के बीच की प्रतिस्पर्धा या पेशेवर रंजिश में न फंसें। पुलिस ने साफ कहा, “कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं होगा।”  

पुलिस अभी भी पूरे मामले की जांच कर रही है। FIR के बाद खान सर और दो अन्य पर गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। इस घटना ने पटना के कोचिंग हब में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bihar: पवन सिंह को BJP ने दिया बड़ा तोहफा, MLC के लिए बनाया उम्मीदवार तो JDU ने निशांत कुमार पर खेला दांव; देखें LIST

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड