5 देशों के विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन मोड में आएंगे PM मोदी, आज बुलाई मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, क्या लेंगे कोई बड़ा फैसला?

PM Modi meeting Today: पीएम मोदी पांच देशों UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरों से भारत वापस लौटकर आ रहे हैं। दिल्ली आते ही आज वे मंत्रिपरिषद की अहम बैठक करेंगे।

Follow : Google News Icon  
PM Modi Meeting today
पीएम मोदी ने आज बुलाई बैठक | Image: ANI

Modi Cabinet meeting today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के विदेश दौरे से भारत लौटने के बाद एक्शन मोड में आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने आज (21 मई) मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुलाई है। इस साल मंत्रिपरिषद की यह पहली बैठक होगी। मीटिंग में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच हो रही इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं।

आज शाम मंत्रिपरिषद की होगी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई के बीच UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के ऐतिहासिक दौरे पर रहे। वे रोम से वापस दिल्ली लौट रहे हैं। भारत आते ही पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद बैठक बुलाई है। वह गुरुवार शाम 4 बजे नई दिल्ली के 'सेवा तीर्थ' में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

क्या हो सकता है बैठक का एजेंडा? 

मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसमें हाल के अहम फैसलों, उनके नतीजों और आने वाली योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और उन्हें ज्यादा सफल बनाने पर भी फोकस रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया तनाव के बीच आर्थिक असर पर भी बात कर सकते हैं और मंत्रालयों को निर्देश दे सकते हैं, जिससे आम जनता को कम से कम परेशानी हो। संकट गहराने के बाद उन्होंने पहले ही तमाम विभागों को आम नागरिकों और प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

Advertisement

बैठक की टाइमिंग राजनीतिक दृष्टि से भी खास है। यह बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब BJP-NDA ने पश्चिम बंगाल, असम के विधानसभा चुनावों में जोरदार प्रदर्शन किया है और पुडुचेरी में भी NDA सत्ता में वापस आई है।

मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच होगी बैठक

मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं तेज हैं। जून में मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज से 2 बड़ी हड़ताल, ऑटो-टैक्सी से ट्रक तक सब ठप, कई सेवाएं रहेंगी प्रभावित; घर से निकलने से पहले जरूर जानें...

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड