'दुविधा में था BJP में हूं या तमिल...', बीजेपी छोड़ने के तुरंत बाद बोले अन्नामलाई, नई पार्टी बनाने का कर दिया ऐलान

Tamil Nadu: अन्नामलाई ने कहा कि अगर उनका किसी मुद्दे पर BJP और उनके विचारों में मतभेद होगा तो वह उसे पूरी गंभीरता और स्पष्टता के साथ उठाऊंगा। तीन-भाषा नीति का उन्होंने BJP में रहते हुए भी विरोध किया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Annamalai after Quitting BJP
बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का ऐलान | Image: ANI

Annamalai after Quitting BJP: IPS से नेता बने के. अन्नामलाई की BJP से राहें जुदा हो गई हैं। उनके इस्तीफे पर बीजेपी ने भी मुहर लगा दी है। इसके बाद अब अन्नामलाई ने आगे का प्लान भी बता दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए नेताओं और स्वयंसेवकों को तैयार किया जाएगा।

अन्नामलाई ने बताया कि मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य हूं या तमिल। मैंने 4 दिसंबर 2025 को ही पार्टी को अपने इस्तीफे के बारे में बता दिया था। पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव पूरे कर लूं और फिर जाऊं।

अन्नामलाई ने जताया BJP का आभार

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने 18 महीनों तक नेतृत्व के साथ मतभेदों पर शांति से चर्चा की। अन्नामलाई ने राजनीति में बिना किसी पूर्व अनुभव के आने के बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने के लिए भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मैंने सकारात्मक बदलाव लाने और यह साबित करने के लिए राजनीति में प्रवेश किया कि राजनीति केवल अभिजात वर्ग के लिए नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी है।

Advertisement

अन्नामलाई ने कहा कि अगर उनका किसी मुद्दे पर BJP और उनके विचारों में मतभेद होगा तो वह उसे पूरी गंभीरता और स्पष्टता के साथ उठाऊंगा। तीन-भाषा नीति का उन्होंने BJP में रहते हुए भी विरोध किया था।

'उन लोगों में से नहीं, जो दूर बैठकर इस्तीफा भेज देते हैं'

अपने इस्तीफे पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पार्टी में जो कमियां उन्हें महसूस हुईं, उन्हें साफ-साफ बता दिया। उन्होंने आगे कहा, “मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो दूर बैठकर इस्तीफा भेज देते हैं। मैंने पार्टी के नेतृत्व के सामने अपनी सारी बात रखी और फिर सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला लिया।”

Advertisement

कौन हैं अन्नामलाई?

अन्नामलाई 2011 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी थे। 4 जून 1984 को तमिलनाडु के करूर जिले में जन्मे अन्नामलाई ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद IIM लखनऊ से MBA किया। वे 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे और 2019 में पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में आए। 2020 में BJP में शामिल होने के बाद उन्हें तेजी से तरक्की मिली और जुलाई 2021 से अप्रैल 2025 तक वे तमिलनाडु BJP के प्रदेश अध्यक्ष रहे। साफ-सुथरी छवि, आक्रामक अंदाज और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रुख के कारण वे खासतौर पर युवाओं में काफी लोकप्रिय हुए।

यह भी पढ़ें: रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे से मची हलचल, अब डैमेज कंट्रोल में जुटे CM डीके शिवकुमार, कहा- चिंता की कोई बात नहीं, सब ठीक…

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड