‘तुम्हारा भी चंद्रनाथ जैसा हाल होगा’, CM सुवेंदु अधिकारी के करीबी नेता पर बरसाया लट्ठ, बंदूक की बट से भी मारा; TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

West Bengal 2026: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी भाजपा नेता प्रोसेनजीत मंडल पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा इलाके में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने उन्हें घेरकर बंदूक की बट से मारा और साथ ही लाठियों से भी पिटाई की।

Follow : Google News Icon  
Suvendu Adhikari close aide prosenjit mandal attacked
Suvendu Adhikari close aide prosenjit mandal attacked | Image: Republic

West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी भाजपा नेता प्रोसेनजीत मंडल पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें लाठियों से पीटा और बंदूक की बट से सिर पर वार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कहा- “तुम्हारा भी चंद्रनाथ जैसा हाल होगा।”

भाजपा नेता प्रोसेनजीत मंडल ने पांशकुड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, गुरुवार को वह दक्षिण चचियारा रोड से गुजर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया और फिर लाठियों से जमकर पीटाई की। हमलावरों ने बंदूक दिखाकर मारने की धमकी भी दी। 

चंद्रनाथ रथ का जिक्र कर दी धमकी 

प्रोसेनजीत मंडल ने बताया कि हमलावरों ने स्पष्ट रूप से कहा, “अगर राजनीतिक गतिविधियां नहीं छोड़ीं तो तुम्हारा भी वही हाल होगा जो चंद्रनाथ रथ का हुआ था।” बता दें, चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव थे, जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई थी।

इन पर लगा आरोप

शिकायत में शेख आलमगीर, शेख जहीरुल इस्लाम, कमाल हुसैन, गुरुपद मुंशी समेत कई अन्य लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि सभी आरोपी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। प्रोसेनजीत मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें धमकियां मिल चुकी थीं। उन्होंने बताया, भवानीपुर क्षेत्र में प्रचार के समय भी उन्हें चेतावनी दी गई थी।

Advertisement

भाजपा ने TMC पर साधा निशाना

घटना के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद विपक्षी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पांशकुड़ा पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव बना हुआ है। 

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए CRPF में आवेदन का आखिरी मौका, अंतिम तिथि नजदीक
 

Advertisement
Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड