ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, पहले खारिज हो चुकी है अंतरिम जमानत की याचिका, 9 दिन से है फरार

ट्विशा शर्मा मामले में फरार पति समर्थ सिंह ने MP हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। इससे पहले भोपाल कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। जानें अब तक मामले में क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
Twisha Sharma Death Case: Husband Samarth Singh Still Missing; Police Move to Suspend Passport Amid Escape Fears
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने ली MP हाईकोर्ट की शरण | Image: Instagram

Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में फरार पति समर्थ सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की शरण ली है, ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शादी के सिर्फ 5 महीने के अदंर ही 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा शर्मा की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई।

ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी दिसंबर 2025 में हुई, दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। ट्विशा की मौत के बाद परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई। इसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत से पहले सिर, कान और हाथ पर चोट के निशान पाए गए हैं।

9 दिनों से फरार है ट्विशा का पति समर्थ सिंह

अब इस मामले में मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया है। बतादें समर्थ सिंह करीब 9 दिन से फरार चल रहे हैं। इससे पहले भोपाल जिला अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। इसके बाद अब हाईकोर्ट जल्द ही इस याचिका पर सुनवाई की तारीख तय कर सकता है।

पुलिस ने क्या-क्या एक्शन लिया? 

ट्विशा के परिवार द्वारा आरोप लगाने के बाद पुलिस ने समर्थ सिंह और उनकी मां (रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह) के खिलाफ दहेज हत्या और क्रूरता से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की। गिरीबाला सिंह को पहले अग्रिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन समर्थ सिंह को नहीं मिली।

Advertisement

समर्थ सिंह पर 30,000 का इनाम घोषित

समर्थ सिंह के फरार होने के बाद पुलिस ने उनके लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया, इसके बाद फिर इस बढ़ाकर 30,000 रुपये का इमाम घोषित कर दिया गया। साथ ही उसका पासपोर्ट सस्पेंड करने की प्रक्रिया भी चल रही है।  

परिवार और ससुराल पक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी

ट्विशा के परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए दूसरी पोस्टमॉर्टम और CBI जांच की मांग की थी। वहीं, समर्थ सिंह के परिवार का कहना है कि ट्विशा मानसिक तनाव में थीं। मामले की गंभीरता तो देखते हुए केस की जांच SIT कर रही है। वहीं दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए अदालत ने मना कर दिया है।

Advertisement

वकीलों का कहना है कि हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई होने के बाद आगे की दिशा साफ हो पाएगी। मामले में दोनों परिवार आमने-सामने हैं और जांच एजेंसियां गंभीरता से काम कर रही हैं। ट्विशा शर्मा की मौत का मामला महिलाओं की सुरक्षा और दहेज प्रथा जैसे मुद्दों पर फिर से सवाल उठा रहा है।  

यह भी पढ़ें: Twisha Video: ट्विशा शर्मा का नया वीडियो आया सामने, केस में अब तक...

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड