Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नए चरण का आगाज, इंतजार खत्म; 15 जून से उड़ान शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने से पहले गुरुवार को वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच नए सफर का शुभारंभ हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Noida International Airport
Noida International Airport | Image: X

Noida Airport: लंबे इंतजार के बाद जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने जा रहा है। इससे पहले गुरुवार, 11 जून को एयरपोर्ट परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ विकास के नए चरण का शुभारंभ किया गया। जेवर स्थित टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया (ईस्ट साइड) में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में एयरपोर्ट प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की प्रगति, क्षेत्र की समृद्धि और एयरपोर्ट के सफल संचालन के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस खास मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो आने वाले सालों में प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को बढ़ावा देने और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने का माध्यम भी बनेगा।

औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ से पर्यटन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को भी व्यापक लाभ मिलेगा।

विकास के नए अवसर पैदा करेगी 

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में किसी भी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत शुभ अनुष्ठान और पूजा-पाठ के साथ करने की परंपरा चली आ रही है। इसी सांस्कृतिक विरासत और सोच को आगे बढ़ाते हुए एयरपोर्ट के नए चरण का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।

Advertisement

उन्होंने भरोसा जताया कि यह परियोजना प्रदेश के विकास के नए द्वार खोलेगी और उत्तर प्रदेश को वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने में सहायक साबित होगी।

सुविधाओं की तैयारियों की ली जानकारी 

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम के बाद हवाई अड्डे का निरीक्षण भी किया। साथ ही चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच केंद्र, कस्टम विभाग समेत अन्य सुविधाओं की तैयारियों की जानकारी ली।

Advertisement

15 जून से शुरू होगी उड़ान

बता दें कि जेवर क नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट का ऑपरेशन 15 जून से शुरू होने जा रहा है। एयरपोर्ट से दो सेरेमॉनियल फ्लाइट का ऑपरेशन किया जाएगा। ये दोनों फ्लाइट लखनऊ और बेंगलुरु से नोएडा एयरपोर्ट के बीच ऑपरेट की जाएंगी। इसके बाद हैदराबाद और अमृतसर के लिए रेगुलर फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू होगा। फिर अगले 15 दिनों में एक-एक कर अन्य 16 शहरों के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukari: यूपी के सरकारी स्कूलों में 60 हजार पदों पर शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड