UP: स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का टूटा शीशा, ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी थे सवार; CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
यूपी के फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव पर हुआ है। जिस AC के कोच में पथराव हुआ है, उसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। फिरोजाबाद के पास AC कोच को निशाना बनाकर यह पथराव किया गया है। इस घटना में RSS प्रमुख मोहन भागवत बाल-बाल बच गए,क्योंकि घटना के समय वो भी ट्रेन में सवार थे। पत्थरबाजी की घटना में AC फर्स्ट क्लास कोच का शीशा टूट गया। राहत की बात रही कि आरएसएस चीफ पूरी तरह सुरक्षित है।
शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव पर एडीजी आगरा जोन एसके भागवत ने कहा, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शाम करीब 7:15 बजे क्रॉस कर रही थी इसमें मोहन भागवत जी भी जा रहे थे और उसी समय किसी ने पत्थर मारा है जिसमें AC फर्स्ट क्लास कोच का शीशा टूट गया।
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव
पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ताकि पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, क्योंकि AC कोच में दो शीशा होता है तो बाहरी शीशा टूटा है। फिरोजाबाद में इटावा टूंडला रेल खंड पर यह घटना हुई।
AC कोच E1 पर फेंका गया पत्थर
पुलिस ने बताया कि गाड़ी संख्या 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे इटावा-टूंडला रेल खंड के फिरोजाबाद-मक्खनपुर के बीच चल रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के एसी कोच E1 पर पत्थर फेंका। पत्थर सीट नंबर 53-54 के पास लगने से खिड़की का आउटर शीशा पूरी तरह टूट गया।
Advertisement
कानपुर से दिल्ली आ रहे थे मोहन भागवत
सूत्रों के मुताबिक, RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत भी इसी ट्रेन से कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। पत्थरबाजी के कारण वे बाल-बाल बचे। घटना के बाद ट्रेन थोड़ी देर रुकी रही, जिससे दिल्ली पहुंचने में देरी हुई। पुलिस ने पत्थर फेंकने के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आसपास के CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है। पत्थरबाजी के कारण और मकसद की जांच की जा रही है।