Ketu Gochar 2026: केतु करेंगे मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश, गोचर से कुंभ समेत इन राशियों को होगा बड़ा मुनाफा

Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी ग्रह माना गया है। कहते हैं कि केतु जब भी अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलते हैं, तो जीवन में अचानक से बड़े बदलाव आते हैं। यह ग्रह अपनी उल्टी चाल के लिए जाना जाता है और इसकी ऊर्जा बहुत शक्तिशाली होती है।

ketu-gochar 2026 magha-nakshatra-change-impact-on-zodiac-signs
केतु गोचर 2026 | Image: AI

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी ग्रह माना गया है। कहते हैं कि केतु जब भी अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलते हैं, तो जीवन में अचानक से बड़े बदलाव आते हैं। यह ग्रह अपनी उल्टी चाल के लिए जाना जाता है और इसकी ऊर्जा बहुत शक्तिशाली होती है।

इसी कड़ी में 30 जून 2026 को केतु मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के नजरिए से यह बहुत बड़ी घटना है। यूं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि किन राशियों को इस गोचर से छप्पर फाड़ फायदा होने वाला है।

किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। अगर आपका पैसा कहीं अटका या फंसा हुआ था, तो इस दौरान उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय शानदार है आपको प्रमोशन मिल सकता है या ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Advertisement

सिंह राशि (Leo)

मघा नक्षत्र का सिंह राशि से बहुत गहरा कनेक्शन है, इसलिए यह बदलाव आपके लिए बेहद लकी साबित होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान और रुतबे में बढ़ोतरी होगी। अगर आप व्यापार करते हैं, तो कुछ नई डील्स या समझौते हो सकते हैं, जो आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा दिलाएंगे।

Uploaded image

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर बंद किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साबित होगा। इस समय आपका भाग्य पूरा साथ देगा। अगर आपने पुराने समय में जमीन-जायदाद या शेयर बाजार में कोई निवेश किया था, तो अब उसका बंपर रिटर्न मिलने का समय आ गया है।

Advertisement

कुंभ राशि (Aquarius)

बिजनेस करने वाले कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। आपकी पुरानी योजनाएं अब सफल होना शुरू हो जाएंगी। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा फायदा देखने को मिल सकता है।

केतु को अपने अनुकूल बनाने के 3 आसान उपाय

अगर आप चाहते हैं कि केतु का यह गोचर आपको सिर्फ अच्छे ही रिजल्ट दे, तो अपनी डेली रूटीन में इन छोटे और सरल उपायों को शामिल करें:

  • गणपति बप्पा की पूजा: प्रतिदिन भगवान गणेश की आराधना करें। मान्यता है कि विघ्नहर्ता की पूजा करने से केतु के सभी नकारात्मक प्रभाव शांत हो जाते हैं।
  • चीजों का दान: अपनी क्षमता के अनुसार किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल, कंबल या जूते-चप्पल का दान करें। केतु को प्रसन्न करने का यह एक अचूक तरीका है।
  • पितरों का आशीर्वाद: अपने पूर्वजों को याद करें और उन्हें जल अर्पित करें। इस दौरान ऐसा करना विशेष रूप से कल्याणकारी और शुभ माना गया है।

यह जरूर पढ़ें: Shukra Gochar 2026: 8 जून को शुक्र बदलेंगे चाल, गोचर से कन्या समेत कई राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकता है भारी नुकसान!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड