VIRAL VIDEO: ऑफिस में महिला को बिना मर्जी के KISS करने लगा शख्स, फिर लड़की ने जो किया वो CCTV में हो गया कैद

Woman Harassement Video: सोशल मीडिया पर एक अकाउंट ने एक 25 सेकंड का CCTV फुटेज शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों का खून खौल उठा।

office-man-tried to kiss-woman-fights-back cctv-video-viral
वायरल वीडियो | Image: X

आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में 'X' पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी खून खौल उठेगा। यह घटना एक वर्कप्लेस की है, जहां एक शख्स ने काम कर रही महिला के साथ बेहद शर्मनाक हरकत की, लेकिन महिला ने जो बहादुरी दिखाई, वह अब कैमरे में कैद होकर वायरल हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक अकाउंट ने एक 25 सेकंड का CCTV फुटेज शेयर किया है। यह वीडियो एक कंप्यूटर सेंटर का लग रहा है, जहां काफी सारा सामान रखा हुआ है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला ऑपरेटर अपनी कुर्सी पर बैठकर काम कर रही है। तभी वहां लाल शर्ट पहना हुआ एक शख्स आता है। वह शख्स अचानक महिला की तरफ झुकता है और बिना उसकी मर्जी के उसे चूमने की कोशिश करता है।

महिला ने सिखाया सबक

इस अचानक हुई घटिया हरकत के बाद महिला डरी या सहमी नहीं, बल्कि उसने तुरंत एक्शन लिया। वह फौरन अपनी कुर्सी से उठ खड़ी होती है। वह अपने हाथ में कोई चीज लेकर उस आदमी का डटकर सामना करती है। वीडियो में महिला उस शख्स को सख्ती से बाहर निकलने का इशारा करती है और उसे वहां से जाने के लिए कहती है।

Advertisement

यह 25 सेकंड का वीडियो बिना आवाज के है, लेकिन इसमें एक छोटी सी स्क्रीन में महिला के चेहरे का क्लोज-अप भी दिखाया गया है, जिसमें उसका गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उस आदमी की इस घिनौनी हरकत को बेहद शर्मनाक करार दिया है। वहीं, इंटरनेट पर लोग उस महिला की हिम्मत की भी दाद दे रहे हैं जिसने चुप रहने की बजाय तुरंत उस शख्स को उसकी औकात दिखा दी।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: VIRAL VIDEO: सरपंचजी 19 साल की लड़की के साथ होटल में मना रहे थे रंगरेलियां, तभी धमक गई पत्नी और रंगे हाथ धर लिया, फिर बाल खींचकर...
 

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड