BREAKING: पाकिस्‍तान के लखी मरवत में बड़ा धमाका, ISI के सीनियर अधिकारी सहित 7 लोगों की मौत; कई घायल

पाकिस्‍तान के लक्की मारवत इलाके में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हुई है और करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Blast in Pakistan's Busy Market
Blast in Pakistan's Busy Market | Image: X

पाकिस्‍तान के लखी मरवत इलाके में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हुई है और करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में ISI का एक सीनियर अधिकारी और दो ट्रैफिक पुलिस भी शामिल हैं। लखी मरवत जिले में पुलिस प्रवक्ता कुदर्तुल्ला खान ने बताया कि इस धमाके में 7 लोगों की मौत के साथ ही कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जीटी रोड के साथ लगे नौरंग बाजार में फाटक चौक के पास एक रिक्शा में यह धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लगे अपने थ्री व्हीलर को धमाके में उड़ा दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। वहीं स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, धमाका उस समय हुआ जब पुलिस का एक काफिला इलाके से गुजर रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर विस्फोट किया।

धमाके में मारे गए पुसिकर्मियों के नाम

इस धमाके में जिन दो पुलिस कर्मियों की मौत हुई है, उनके नाम अदिल जन और रहतुल्ला बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शवों को तहसील हेडक्वार्टर अस्पाताल में शिफ्ट किया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए बन्नू के अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों में एक किशोरी और महिला भी शामिल हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Iran-US: शांतिवार्ता की आड़ में शहबाज-मुनीर ने की ट्रंप से गद्दारी, अमेरिका से बचाने के लिए ईरानी जेट्स को दी पनाह; PAK के 'डबल गेम' का खुलासा

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड