दुनिया को जल्द मिलेगी खुशखबरी! होर्मुज को फिर से खोलना, सीजफायर बढ़ाना... ईरान-US शांति समझौते में क्या-क्या हो सकता है शामिल?
ईरान और अमेरिका के बीच जिनेवा में शांति समझौते की उम्मीद है। इसमें हॉर्मुज को फिर से खोलना, 60 दिनों का युद्धविराम विस्तार और सीमित प्रतिबंध राहत शामिल है। परमाणु मुद्दे पर भी आगे बातचीत होगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Iran-us deal: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता होने वाला है। वीदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होने की संभावना है। इस समझौते में मौजूदा युद्धविराम का विस्तार, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आगे की बातचीत का ढांचा शामिल होने की उम्मीद है।
वीदेशी मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जिनेवा को हस्ताक्षर समारोह के लिए चुना जा रहा है। एक सूत्र ने इसे चरण दो की शुरुआत बताया है, जिसमें समझौते को लागू करने पर ध्यान केंद्रित होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को महान समझौते की बात की और कहा कि दस्तावेजों का अंतिम रूप आने वाले दिनों में पूरा हो जाएगा। ट्रंप ने यूरोप में संभावित हस्ताक्षर समारोह का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उपस्थिति की संभावना जताई।
समझौते की मुख्य बातें
रिपोर्ट्स के अनुसार समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज तुरंत खुल जाएगा। ईरान कोई टैक्स या चार्ज नहीं लेगा। इससे तेल और सामान की आवाजाही आसान हो जाएगी। 30 दिनों में यातायात पहले जैसा हो जाएगा। समझौते के अनुसार 60 दिन का युद्धविराम हो सकता है, जो लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लागू होगा।
Advertisement
अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर लगी रोक हटा सकता है और कुछ प्रतिबंधों में राहत दे सकता है। परमाणु मुद्दे पर ईरान ने वादा किया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।
ईरान का पक्ष
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रिपोर्टों को केवल अटकलें बताते हुए कहा कि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका का उल्लेख किया, लेकिन अमेरिका के रुख में बदलाव को चुनौती बताया। ईरान ने अपने "रेड लाइन्स" पर कोई समझौता न करने की बात दोहराई।